प्रयागराज शहर की न्यूज़
सपा नेता हत्याकांड में एक्शन, पुलिस मुठभेड़ में दो घायल, चार गिरफ्तार
प्रयागराज में सपा नेता पवन यादव हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस की आरोपियों से मुठभेड़ हुई, जिसमें हिस्ट्रीशीटर लल्ला यादव और निहाल घायल हो गए. वहीं, पुलिस ने कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिसमें प्रधान पति भी शामिल है.
HC ने देवरिया पुलिस को कहा 'बंच ऑफ लायर्स', SP ने मांगी माफी
यूपी पुलिस की कार्यप्रणाली पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कड़ी नाराजगी जताई है. देवरिया के गौरी बाजार थाने में कथित अवैध हिरासत के मामले में पुलिस स्टेशन का CCTV फुटेज गायब मिला. पुलिस ने सिस्टम खराब होने की दलील दी, लेकिन कोर्ट इससे संतुष्ट नहीं हुआ. सुनवाई के दौरान SHO और देवरिया SP से तीखे सवाल किए गए. अधिकारियों की सफाई पर जस्टिस अतुल श्रीधरन ने मौखिक टिप्पणी में उन्हें ‘बंच ऑफ लायर्स’ तक कह दिया.
सपा सांसद इकरा हसन को HC से राहत, ट्रायल कोर्ट की कार्यवाही पर रोक
कैराना से सपा सांसद इकरा हसन को चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट में चल रही मामले की पूरी कार्यवाही पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है. इकरा हसन ने ट्रायल कोर्ट से जारी समन को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी. मामला 2024 लोकसभा चुनाव के दौरान शामली के कांधला थाने में दर्ज FIR से जुड़ा है. आरोप है कि बिना अनुमति रोड शो और चुनावी नियमों की अनदेखी की गई थी.
ऑर्वेलियन डिस्टोपिया बना देंगे तानाशाह अफसर, आकृति केस में HC की फटकार
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने नोएडा डीएम को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि तानाशाह अफसर यूपी को 'ऑर्वेलियन डिस्टोपिया' बना देंगे. कोर्ट ने लॉ स्टूडेंट आकृति चौधरी की एनएसए गिरफ्तारी रद्द कर दी और डीएम की सैलरी से ₹5 लाख मुआवजा वसूलने का आदेश दिया. हाईकोर्ट ने यह टिप्पणी नोएडा में मजदूरों के आंदोलन के दौरान हिंसा से संबंधित एक मामले की सुनवाई के दौरान की है.
210 KM लंबाई, 4400 करोड़ की लागत…श्रृंगवेरपुर में धंसा राम वनगमन मार्ग
अयोध्या से चित्रकूट तक 210 किमी लंबा राम वनगमन मार्ग (NH-731A) लोकार्पण से पहले ही धंस गया है. 4400 करोड़ की लागत से बना यह फोरलेन प्रयागराज के श्रृंगवेरपुर में 500 मीटर तक क्षतिग्रस्त हुआ. पहली बारिश भी नहीं झेल पाई इस सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं. डिप्टी सीएम ने कहा, सड़क बनेगी तो धंसेगी और दोबारा बनेगी.
HC के फैसले के बाद आकृति चौधरी केस में किसे भरना होगा जुर्माना?
नोएडा हिंसा मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले के बाद 5 लाख रुपये के मुआवजे को लेकर चर्चा तेज है. कोर्ट ने दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्रा आकृति चौधरी की NSA हिरासत रद्द करते हुए मुआवजा देने का आदेश दिया है. हाईकोर्ट ने गौतमबुद्ध नगर की तत्कालीन डीएम मेधा रूपम और NSA की पैरवी करने वाले पुलिस अधिकारी की सैलरी से यह रकम देने का निर्देश दिया है. करीब पांच महीने हिरासत में रहीं आकृति के खिलाफ पुलिस ने हिंसा भड़काने के आरोप लगाए थे.
आकृति गिरफ्तारी: HC ने रद्द किया NSA, कहा- ‘सरकार की कहानी गढ़ी हुई'
नोएडा हिंसा मामले में करीब 5 महीने से जेल में बंद दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्रा और एक्टिविस्ट आकृति चौधरी को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. जस्टिस अतुल श्रीधरन और जस्टिस अचल सचदेव की बेंच ने अकृति की NSA हिरासत रद्द करते हुए तत्काल रिहाई का आदेश दिया. कोर्ट ने राज्य सरकार के मामले को ‘गढ़ी हुई कहानी’ पर आधारित बताया. अदालत ने उस वीडियो सबूत पर भी सवाल उठाया, जिसमें अकृति पर प्रदर्शनकारियों को भड़काने का आरोप था.
नोएडा हिंसा: HC ने कहा- आकृति के खिलाफ सबूत दो, वरना लगेगा जुर्माना
नोएडा हिंसा मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाए हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्रा आकृति चौधरी की हिरासत को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने सरकार से कथित वीडियो साक्ष्य पेश करने को कहा. जस्टिस अतुल श्रीधरन और जस्टिस अचल सचदेव की पीठ ने पूछा कि वीडियो में आकृति प्रदर्शनकारियों को पत्थरबाजी या वाहनों में आग लगाने के लिए उकसाती हुई कहां दिखाई दे रही हैं.
यूपी पुलिस पर हाईकोर्ट सख्त, DGP राजीव कृष्ण को खुद होना पड़ा पेश
उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्यप्रणाली पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक बार फिर सख्त टिप्पणी की है. अदालत के आदेशों के अनुपालन में कथित लापरवाही और जांच की गुणवत्ता पर सवाल उठने के बाद DGP राजीव कृष्ण मंगलवार को व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में पेश हुए. जस्टिस समीर जैन की पीठ ने कहा कि मामला सिर्फ एक मुकदमे तक सीमित नहीं है, बल्कि कई मामलों में आदेशों का पालन और जांच प्रक्रिया सवालों के घेरे में है. DGP ने व्यवस्था में सुधार का भरोसा दिया.
UP में कहर बरपाने पर तुला मानसून, 50 जिलों में 4 दिन होगी झमाझम बारिश
उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी रफ्तार में है, बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र से अगले चार दिनों तक 50 से अधिक जिलों में भारी बारिश का अनुमान है. भारतीय मौसम विभाग ने गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी चेतावनी दी है. प्रयागराज समेत कई इलाकों में रविवार की रात से ही रूक-रूककर बारिश हो रही है. इससे कई जगह जलभराव की स्थिति बन गई है.
More Videos