वैलेंटाइन डे पर गर्लफ्रेंड ने कहा- मर जाओ, BF ने लगा ली फांसी; प्रयागराज में जमकर हुआ बवाल

प्रयागराज में वैलेंटाइन डे पर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. गर्लफ्रेंड के 'मर जाओ' कहने पर एक NDA छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. परिजनों ने बालसन चौराहे पर जमकर हंगामा किया, जिसके बाद गर्लफ्रेंड समेत छह लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने, धमकी देने और उगाही का मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

उत्तर प्रदेश पुलिस Image Credit:

उत्तर प्रदेश में संगम नगरी प्रयागराज में एक हैरान करने वाली घटना हुई है. यहां एनडीए की तैयारी कर रहे एक छात्र ने अपनी गर्लफ्रेंड को मिलने के लिए संदेश भेजा. जवाब में गर्लफ्रेंड ने लिखा कि ‘तुम मर जाओ, मुझसे मतलब नहीं’. यह संदेश देखकर छात्र ने खुदकुशी कर ली. घटना जार्जटाउन थाना क्षेत्र में फतेहपुर बिछुआ का है. छात्र के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गर्लफ्रेंड, उसकी रूममेट समेत छह लोगों पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने, धमकी देने और उगाही करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है.

पुलिस के मुताबिक फतेहपुर बिछुआ के रहने वाले विनोद कुमार गिरि होमगार्ड हैं और यूपी 112 की गाड़ी चलाते हैं. उनका उनका इकलौता बेटा आशुतोष गिरि उर्फ अमन मेधावी था और 12वीं कक्षा में पढ़ाई करता था. साथ ही वह एनडीए-सीडीएस की तैयारी कर रहा था. पढ़ाई के दौरान ही उसकी प्रतापगढ़ की रहने वाली लड़की से दोस्ती हो गई और धीरे धीरे दोनों में प्यार हो गया. बताया जा रहा है कि इधर कुछ दिनों से लड़की अमन को भाव नहीं दे रही थी. इसलिए अमन ने वैलेंटाइन डे पर गिले शिकवे मिटाने के लिए उससे मिलने का आग्रह किया था.

संदेश पढ़ते कर लिया सुसाइड

इसके जवाब में लड़की ने अमन को संदेश भेजा कि ‘तुम मर जाओ तो भी मुझे कोई मतलब नहीं’. यह संदेश पढ़कर अमन को गहरा ठेस लगा और उसने अपने कमरे में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया. पुलिस ने अमन के कमरे में से लड़की का यह पत्र बरामद किया है. इसके बाद अमन के पिता ने पुलिस में शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराया है. वहीं घटना के बाद अमन के परिजनों ने बालसन चौराहे पर इकट्ठा होकर जमकर हंगामा किया. इस दौरान उनकी पुलिस से भी तीखी नोंकझोंक हुई.

लड़की के पत्र में क्या लिखा है?

लड़की ने अमन उर्फ आशुतोष को लिखे अपने पत्र में लिखा है कि ‘डियर आशुतोष, मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं. मैं जानती हूं कि तुम भी प्यार करते हो, लेकिन अब मैं तुम्हारे साथ नहीं रह सकती. आई एम सॉरी, तुम मर भी जाओ तो मुझसे कोई मतलब नहीं’. अमन के पिता के मुताबिक यह लड़की उनके बेटे का शोषण कर रही थी और काफी प्रताड़ित कर रही थी. इस संबंध में अमन ने उसे 13 फरवरी को ही बताया था. परिजनों ने बालसन चौराहे पर शव रखकर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जमकर हंगामा किया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.