PM मोदी-मोहन भागवत ने राम मंदिर के शिखर पर फहराया धर्मध्वज, अयोध्या में उत्सव सा माहौल

राम मंदिर ध्वजारोहण कार्यक्रम के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अयोध्या में हैं. कार्यक्रम को देखते हुए अयोध्या को किले में तब्दील किया जा चुका है. 30 हजार से ज्यादा सुरक्षाबल चप्पे-चप्पे पर तैनात हैं. इस कार्यक्रम में कुल 7000 मेहमानों को न्योता भेजा गया है.

राम मंदिर ध्वजारोहण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और संघ प्रमुख मोहन भागवत ने आज यानी 25 नवंबर को राम मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वज फहरा दिया है. ध्वजारोहण से पहले पीएम मोदी साकेत महाविद्यालय से राम मंदिर तक 1.5 किलोमीटर का भव्य रोड शो में भी हिस्सा लिया. प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा के लिए पांच लेयर्स का कवच तैयार किया गया है. उनके अयोध्या दौरे पर रामनगरी को पूरी तरह से छावनी में तब्दील कर दिया गया.

राममंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी धर्म के अलावा संघ प्रमुख मोहन भागवत, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे. इस कार्यक्रम के लिए कुल 7 हजार लोगों कों इनविटेशन दिया गया है. इसमें खेल, साहित्य, मनोरंजन जगत की भी हस्तियां शामिल हैं. इसके अलावा इस कार्यक्रम में पूर्वांचल को खास तवज्जों दी गई है. इस क्षेत्र से हजारों लोगों को निमंत्रण दिया गया है. अकेले अयोध्या से 3000 लोग बुलाए गए हैं.

Live UPDATES

ये ध्वज सपनों का साकार: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने राम मंदिर में आए मेहमानों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के कण-कण राम है. ये ध्वज सपनों का साकार रूप है. ये ध्वज सत्य की जीत का प्रतीक है. ये ध्वज संघर्ष से सृजन की गाथा है.ये ध्वज आने वाली सदियां और सहस्र शताब्दियों तक ये धर्म ध्वज प्रभु राम के आर्दशों और सिद्धांतों का उद्घोष करेगा, ये धर्म ध्वज आह्वान करेगा कि सत्य की जीत होती है. असत्य की नहीं. ये धर्म ध्वज उद्घोष करेगा कि सत्य ही ब्रह्म का स्वरूप है. सत्य में ही धर्म स्थापित है. ये धर्म ध्वज प्रेरणा बनेगा कि प्राण जाए पर वचन न जाए यानी जो कहा वही किया जाए.

अशोक सिंहल की आत्मा को शांति मिली होगी- मोहन भागवत

ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने भी आए हुए मेहमानों को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि आज अशोक सिंघल जी को शांति मिली होगी

यह एक नए युग का शुभारंभ: सीएम योगी

सीएम योगी ने राम मंदिर ध्वजारोहण कार्यक्रम में आए हुए मेहमानों को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि राम जन्मभूमि मंदिर पर ध्वजारोहण एक यज्ञ की पूर्णाहुति नहीं बल्कि एक नए युग का शुभारंभ है. इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मोहन भागवत के साथ-साथ प्रदेश वासियों का अभिनंदन किया.

पीएम मोदी ने फहराया धर्म ध्वज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बटन दबाकर राम मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वज फहराया. इस ध्वज पर भगवान राम के तेज और पराक्रम का प्रतीक तेजस्वी सूर्य की आकृति, ‘ॐ’ का चिह्न और कोविदार वृक्ष की छवि है. बता दें कि इस धर्मध्वज के दंड पर 21Kg सोना मढ़ा गया है. 

मोहन भागवत ने भी किया राम लला का दर्शन-पूजन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ संघ प्रमुख मोहन भागवत ने राम मंदिर में रामलला की आरती की. अब राम मंदिर में मंदिर के ध्वजारोहण का अनुष्ठान शुरू हो गया है. प्रधानमंत्र नरेंद्र मोदी अब कुछ ही देर में ध्वजारोहण करेंगे.

प्रधानमंत्री मोदी ने किया राम लला का दर्शन-पूजन

शेषावतार मंदिर के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम दरबार गर्भगृह में रामलला का दर्शन-पूजन करने पहुंचे. उन्होंने रामलला की आरती उतारी. इस दौरान उनके साथ संघ प्रमुख मोहन भागवत और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद रहे. प्रधानमंत्री अब कुछ देर बाद ही राम मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वज फहराएंगे.

शेषावतार मंदिर में दर्शन पूजन कर रहे हैं पीएम मोदी

सप्त मंदिर में पूजा करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शेषावतार मंदिर में दर्शन पूजन कर रहे हैं. इसके बाद वह अन्नपूर्णा मंदिर जाएंगे. इसके बाद राम दरबार गर्भगृह में दर्शन और पूजा करेंगे. फिर राम लला गर्भगृह में दर्शन करेंगे.

सप्त मंदिर में दर्शन पूजन कर रहे हैं पीएम मोदी

प्रधानमंत्री इस वक्त सप्त मंदिर में हैं. यहां वह महार्षि वशिष्ठ, महार्षि विश्वामित्र, महार्षि अगस्त्य, महार्षि वाल्मीकि, देवी अहिल्या, निषादराज गुहा और माता शबरी के मंदिरों का दर्शन कर रहे हैं.

12 बजे के आसपास होगा ध्वजारोहण

ध्वजारोहण का शुभ मुहूर्त 11:50 से 12.30 बजे तक है. 12 बजे के आसपास पीएम मोदी राम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर केसरिया धर्म ध्वज को फहराएंगे. फिर वह यहां आए 7000 से अधिक मेहमानों को संबोधित करेंगे. भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम के लिए अयोध्या शहर को 1000 क्विंटल फूलों से सजाया गया है.

राम मंदिर परिसर में पहुंचे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भव्य रोड शो के बाद राम मंदिर परिसर में पहुंच गए हैं. यहां वह सप्तमंदिर का दर्शन करेंगे. इसमें महार्षि वशिष्ठ, महार्षि विश्वामित्र, महार्षि अगस्त्य, महार्षि वाल्मीकि, देवी अहिल्या, निषादराज गुहा और माता शबरी के मंदिरों का दर्शन करेंगे. फिर वे शेषावतार मंदिर का दौरा करेंगे. 11 बजे प्रधानमंत्री मोदी माता अन्नपूर्णा मंदिर जाएंगे. इसके बाद राम दरबार गर्भगृह में दर्शन और पूजा करेंगे. फिर राम लला गर्भगृह में दर्शन करेंगे.

शुरू हुआ पीएम मोदी का भव्य रोड शो

साकेत महाविद्यालय से राम मंदिर तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य रोड शो शुरू हो गया है. सड़कों के दोनों ओर बड़ी संख्या में लोग उनका स्वागत और अभिनंदन करते नजर आ रहे हैं. 5000 से ज्यादा संख्या में महिलाएं पारंपरिक तरीके से आरती की थाली लेकर पीएम मोदी की आगवानी कर रही हैं.

पीएम मोदी आयोध्या पहुंचे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या पहुंच चुके हैं. एयरपोर्ट से वह साकेत महाविद्यालय के लिए हेलीकॉप्टर के जरिए निकल चुके हैं. साकेत महाविद्यालय से राम मंदिर तक वह रोड शो करेंगे. इस दौरान 5000 महिलाएं पारंपरिक तरीके से उनका स्वागत करेंगी. साथ ही हजारों संख्या में साधू -संत भी मौजूद रहेंगे.

अयोध्या में परिंदा भी नहीं मार सकता है पर

कार्यक्रम स्थल पर अयोध्या और आसपास के जिलों से लगभग 30 हजार सुरक्षाबल तैनात किए गए हैं. हर 100 मीटर पर जवान मौजूद हैं. हाईवे और सभी प्रवेश मार्गों पर वाहनों की सघन चेकिंग हो रही है. जियो-फेंसिंग तकनीक से पूरे इलाके पर नजर रखी जा रही है.

रामपथ पर दोनों ओर भारी बैरिकेडिंग, हर गली मुहल्ले को बंद कर दिया गया है. रोड शो रूट की हर इमारत की छत पर सशस्त्र कमांडो तैनात हैं. आकाश में ड्रोन गश्त कर रहे हैं तो सड़कों पर हाई-रिज़ॉल्यूशन सीसीटीवी कैमरों की नजर है. सरयू नदी पर फ्लोटिंग कंट्रोल रूम से जलमार्ग की भी कड़ी निगरानी हो रही है.

सामने आई धर्म ध्वज की तस्वीर

राम मंदिर फहराया जाने वाले ध्वज की तस्वीर आई सामने आई है. यह ध्वज 10 फीट उंचा और 20 फीट लंबा समकोण त्रिकोणीय है. इस ध्वज पर भगवान राम के तेज और पराक्रम का प्रतीक तेजस्वी सूर्य की आकृति, ‘ॐ’ का चिह्न और कोविदार वृक्ष की छवि है. यह पवित्र केसरिया ध्वज गरिमा, एकता और सांस्कृतिक निरंतरता का संदेश देगा, जो भगवान राम के आदर्शों पर केंद्रित होगा.

Follow Us