Burning Car: चलती EcoSport कार में लगी आग, बीच सड़क पर धू-धूकर जली; बाल-बाल बचे यात्री

बाराबंकी-बहराइच मार्ग पर एक चलती इकोस्पोर्ट कार में भीषण आग लग गई. गोंडा से आ रही कार से अचानक धुआं निकला और देखते ही देखते वह आग का गोला बन गई. कार में सवार छह लोग सवार थे, जिन्होंने सूझबूझ से अपनी जान बचाई. प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग का कारण बताया जा रहा है.

बाराबंकी-बहराइच मार्ग पर कार में आग

बाराबंकी के मसौली थाना क्षेत्र अंतर्गत बाराबंकी-बहराइच मार्ग पर शुक्रवार दोपहर एक चलती कार में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई. इसके लोगों में दहशत हो गया है और मौके पर अफरा-तफरी मच गई. यह घटना बिंदौरा ओवरब्रिज से कुछ दूर पहले हुई है. जानकारी के अनुसार कार में छह लोग सवार थे.

आग में कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई. कार का मॉडल इकोस्पोर्ट (EcoSport) बताया जा रहा है. फिलहाल किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. कार में सवार लोगों ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली. ये सभी गोंडा से बाराबंकी की ओर आ रहे थे. चलते वक्त अचानक गाड़ी से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते आग भड़क गई.

शॉर्ट सर्किट या इंजन में खराबी की संभावना

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गाड़ी में पहले जोरदार धमाका हुआ, जिसकी आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी. इससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई. घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की. लेकिन तब-तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई.

कार का मॉडल इकोस्पोर्ट (EcoSport) बताया जा रहा है, जिसका नंबर UP-27 A3 0016 है. मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है. प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट या इंजन में तकनीकी खराबी की संभावना जताई जा रही है.  दमकल और पुलिस ने आग को बुझाई.

Follow Us