सपा सांसद रुचिवीरा ने मोदी सरकार को घेरा, महिला आरक्षण पर क्या बोल गईं?

मुरादाबाद में सपा सांसद रुचि वीरा ने भाजपा पर महिला सम्मान और कानून व्यवस्था को लेकर तीखा हमला बोला है. उन्होंने मंत्री गुलाबो देवी के बयान पर नाराजगी जताते हुए इसे गैर-जिम्मेदाराना बताया. साथ ही अंबेडकर जयंती के बाद प्रतिमा खंडित होने की घटना को लेकर भी सरकार को घेरा. सांसद रुचि वीरा ने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. इसके साथ ही महिला आरक्षण के मुद्दे पर भी बयान दिया.

Follow Us