अब सिर्फ गंगा स्नान के लिए होटल की जरूरत नहीं, घाट किनारे लगाए जाएंगे डिजिटल लगेज लॉकर

काशी में अब आपको डिजिटल लगेज लॉकर की सुविधा मिलेगी. जहां अपने कीमती सामानों और कपड़ों को रख कर आप बेफिक्र घाटों पर घूम सकेंगे और गंगा स्नान कर काशीपुराधिपति समेत अन्य मंदिरों में दर्शन कर सकेंगे. काशी विश्वनाथ मंदिर के आस-पास और दशाश्वमेध घाट के पास भी डिजिटल लगेज लॉकर की सुविधा जल्द मिलेगी.

काशी विश्वनाथ

काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा का दर्शन और गंगा में आस्था की डुबकी लगाने वालों को अब अपने सामान की चिंता नहीं करनी पड़ेगी. कपड़े हो या मंहगे सामान इन सबको सुरक्षित रखने के लिए योगी सरकार विश्वनाथ मंदिर और घाट के आसपास डिजिटल लगेज लॉकर लगवाने जा रही है. डिजिटल लॉकर में मोबाइल से लेकर सूटकेस तक सुरक्षित रखा जा सकेगा. डिजिटल लॉकर के इस्तेमाल के लिए डिजटल पेमेंट की सुविधा रहेगी.

काशी में अब आपको डिजिटल लगेज लॉकर की सुविधा

काशी में अब आपको डिजिटल लगेज लॉकर की सुविधा मिलेगी. जहां अपने कीमती सामानों और कपड़ों को रख कर आप बेफिक्र घाटों पर घूम सकेंगे और गंगा स्नान कर काशीपुराधिपति समेत अन्य मंदिरों में दर्शन कर सकेंगे. काशी विश्वनाथ मंदिर के आस-पास और दशाश्वमेध घाट के पास भी डिजिटल लगेज लॉकर की सुविधा जल्द मिलेगी. यह डिजिटल भारत की शानदार बानगी होगी.

कुल 225 डिजिटल लॉकर की सुविधा

नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए डिजिटल लगेज लॉकर की व्यवस्था दशाश्वमेध घाट के पास दशाश्वमेध प्लाजा ,गोदौलिया, टाउन हॉल और बेनियाबाग पार्किंग में डिजिटल लॉकर लगाया जाना है. कुल 225 डिजिटल लॉकर की सुविधा रहेगी जिसमे छोटे, मध्यम ,बड़े और एक्स्ट्रा लार्ज चार तरह के डिजिटल लॉकर उपलब्ध होंगे. इसमें मोबाइल,छोटे बैग, बड़े और सबसे बड़े लॉकर में दो सूटकेस रखे जा सकेंगे. यानी आपके पास कम और ज्यादा दोनों सामानों को लॉकर में रखने की सुविधा होगी.

अधिकारियों को दिया गया निर्देश

ऐसे में यात्री बेफिक्री से पूरा वाराणसी घूम सकेंगे. उन्होंने अपने महंगे सामानों के खोने की चिंता भी नहीं रहेगी और वाराणसी घूमने का बढ़िया और सुंदर अनुभव हासिल कर सकेंगे. प्रशासन की तरफ से श्रद्धालुओं को यह सुविधा देने की तैयारी युद्धस्तर पर शुरू करने का निर्देश अधिकारियों को दे दिया गया है. जल्द इस यह कार्य शुरू हो जाएगा.

Follow Us