प्यार की ऐसी सजा… प्रेम प्रसंग के शक में बेटी को बेरहमी से पीटा, इलाज के दौरान हुई मौत

संभल में एक पिता ने खुद अपनी ही बेटी की पीट-पीटकर हत्या कर दी है. बेटी की गलती इतनी भर थी कि वह एक युवक से प्यार करती थी और छिप-छिपकर उससे बातें करती थी. इसकी जानकारी होने पर आरोपी पिता ने उसके मारपीट करते हुए जमीन पर पटक दिया. इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई और बाद में उसकी मौत हो गई.

मौके पर पहुंची पुलिस

उत्तर प्रदेश के संभल में एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई है. यहां एक पिता ने खुद अपनी ही बेटी की पीट-पीटकर हत्या कर दी है. बेटी की गलती इतनी भर थी कि वह एक युवक से प्यार करती थी और छिप-छिपकर उससे बातें करती थी. इसकी जानकारी होने पर आरोपी पिता ने उसके मारपीट करते हुए जमीन पर पटक दिया. इससे बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई. उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है.

सूचना मिलने पर हरकत में आई पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अरेस्ट कर लिया है.यह वारदात संभल के थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव कासिमपुर जगरूप का है. पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. संभल एसपी ने खुद इस संबंध में मीडिया के सामने वारदात का खुलासा किया है. बताया कि मामले की जांच जारी है.

यह है पूरा मामला

पुलिस के मुताबिक कासमपुर जगरूप में 19 वर्षीय लड़की सूरजमुखी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत की सूचना मिली थी. इस सूना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि यह हत्या का मामला है. पुलिस के मुताबिक युवती का गांव के ही एक युवक अर्जुन के साथ प्रेम प्रसंग था. वह अक्सर उससे बातचीत करती थी. युवती के पिता रोहताश ने उसे बात करते हुए पकड़ लिया. इसके बाद उसने मारपीट और धक्का-मुक्की की.

दीवार में सिर टकराने से हुई मौत

इसी दौरान आरोपी पिता ने युवती का सिर दीवार से टकरा दिया. इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. आनन फानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान ही 25/26 जुलाई की रात उसकी मौत हो गई. परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. इसी कड़ी में पुलिस ने आरोपी पिता रोहताश को अलावलपुर चौराहे के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

Follow Us