लाइसेंस खत्म होने के बावजूद घर में जमा कर रखा था बारूद का जखीरा, गर्मी से फटा, एक किशोरी की मौत

संभल में एक घर के लाइसेंस खत्म होने के बाद भी आतिशबाज ने अवैध तरीके पटाखे और बारूद स्टोर कर रखा था. ये बारूद और पटाखे भीषण गर्मी सहन नहीं कर पाए और फट गए. इसमें एक 15 साल की किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई.

संभल में घर में रखे पटाखे में विस्फोट Image Credit:

यूपी के संभल में एक घर के अंदर भीषण विस्फोट हो गया. बताया जा रहा है कि घर के अंदर अवैध पटाखे रखे गए थे, जो गर्मी के कारण फट गए. इसके चलते एक 15 वर्षीय लड़की की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, एक अन्य लड़की और घर का मालिक गंभीर तौर पर घायल है. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल, इस घटना के बाद पूरा इलाका दहशत में है.

आतिशबाज का लाइसेंस हो चुका था कथ्म

यह मामला रजपुरा थाना क्षेत्र के ईसाकपुर गांव का है. जिस घर में धमाका हुआ है, वह एक आतिशबाज का है, जो विभिन्न त्योहारों और शादियों में आतिशबाजी का काम करता है. हालांकि,उसका पटाखा बनाने का लाइसेंस काफी समय पहले खत्म हो चुका था. लेकिन नियमों को दरकिनरार कर उसने अवैध पटाखों और बारूद का भंडारण घर पर कर रखा था, जो इस घटना की वजह बना.

धमाके से दहल उठा पूरा गांव

घर में रखे ये बारूद भीषण गर्मी सहन नहीं कर पाएं. इसमें भीषण विस्फोट हो गया. धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि पूरा गांव दहल उठा. घर की दीवारें दह गई. हादसे की चपेट में आतिशबाज और उसकी दो पौत्रियां आ गई. इसमें एक लड़की ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची. घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

प्रशासन पर उठ रहे हैं सवाल

फिलहाल, पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में ले लिया है. उसे पोस्टमार्टम के लिए भी भेज दिया है. फॉरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया है. स्थानीय लोग सवाल उठा रहे हैं कि प्रशासन की नाक के नीचे रिहायशी इलाके में इतना बड़ा अवैध जखीरा कैसे जमा था? उधर पुलिस कर्मियों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है.

Follow Us