ग्रेटर नोएडा में गौर चौक के पास मार्केट लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर खाक

गौर चौक के पास बने मार्केट में भीषण आग लग गई है. इसमें कई दुकानों को भारी नुकसान पहुंचा है. फिलहाल, आग लगने की वजह नहीं पता चल पाई है, लेकिन शॉर्ट सर्किट का अंदेशा जताया जा रहा है.

गौर चौक के पास लगी आग Image Credit:

गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र के गौर चौक के पास बने मार्केट में भीषण आग लग गई है. इससे कई दुकानें जलकर खाक हो गई हैं. आग बुझाने के लिए कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई है. शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगने की आशंका जाहिर की जा रही है.

सब्जी मंडी की दुकानों में पहले लगी आग

जानकारी के मुताबिक आग पहले नीचे मार्केट में सब्जी मंडी की दुकानों में लगी. धीरे-धीरे विकराल रूप अख्तियार करते हुए यह बिल्डिंग तक पहुंच गई. बिल्डिंग के के फ्लैट तक आग की लपटें दिखने लगी. धुंआ उठते फ्लैट के लोग भागकर बिल्डिंग के बाहर आ गए.

इलाके में कई किलोमीटर दूर से ही धुएं का गुबार नजर आ रहा है. फिलहाल, आसपास के दुकानों और बिल्डिंग को भी एहतियातन खाली करा लिया गया है.

तीन सिलेंडर फटने पर विकराल हुई आग

शुरुआत में यह आग भयानक नहीं थी. लेकिन आग लगने के बाद एक अन्य दुकान में रखे तीन गैस सिलेंडर भी फट गए. इससे आग ने विकराल रूप ले लिया. इसके बाद आग ने अन्य दुकानों और बिल्डिंग को भी अपनी चपेट में ले लिया. करीब साढ़े ग्यारह बजे लगी. अब एक घंटे बाद उसपर काबू पा लिया गया है.

रेस्टोरेंट सहित 20 दुकानें पूरी तरह से जलकर राख

बताया जा रहा है कि इस अग्निकांड में रेस्टोरेंट सहित 20 दुकानें पूरी तरह से जलकर राख हो गई हैं. कुल 6 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं. आग पर काबू पाया जा चुका है. लेकिन इलाके में दहशत का माहौल है. बता दें कि घटनास्थल के पास ही एक सीएनजी पंप भी था. गनीमत रही कि सीएनजी पंप तक आग नहीं पहुंची.

करोड़ों का नुकसान

आग में जो यारिया रेस्टोरेंट जलकर खाक हुआ है, उसके मालिक का कहना है कि आग लगने से उन्हें 25 लाख का नुकसान हुआ है. वहीं, घटनास्थल पर एक महिला भी रोते हुए दिखी. उसने बताया कि पति के मौत के बाद उसकी दुकान उसके और उसके बच्चों के जीवनयापन का एकमात्र सहारा थी. आग ने उसे भी छीन लिया.

Follow Us