अखिलेश पीडीए की बात करते हैं लेकिन उसमें मुसलमान नहीं है- ओवैसी

असदुद्दीन ओवैसी भी टीवी9 भारतवर्ष के सत्ता सम्मेलन में पहुंचे.अखिलेश यादव के साथ गठबंधन की संभावनाओं पर भी उन्होंने अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि अखिलेश केवल पीडीए की बात करते हैं, लेकिन उसमें कोई मु्स्लिम नहीं है.

टीवी9 के मंच पर असदुद्दीन ओवैसी

अखिलेश यादव के पीडीए पर असदुद्दीन ओवैसी ने निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि अखिलेश केवल पीडीए की बात करते हैं. जबकि उनके इस फॉर्मूले में कहीं से कहीं तक मुसलमान नहीं हैं. वे अपनी अलग राजनीति कर रहे हैं. ये बातें हैं उनकी बस इसके अलावा कोई नहीं है. जब हम यूपी जाएंगे तो वे एक बार फिर हम पर आरोप लगाएंगे.

उन्होंने सपा के साथ आने को लेकर कहा कि बिहार में सबने देखा कि किस तरीके से हमें गालियां दी गई हैं. साथ आने की बात है तो वो एक बार बात तो करें. उन्होंने कहा राज्यसभा चुनाव में इंडिया गंठबंधन की तरफ से नमित उम्मीदवार एडी सिंह किसके चलते हारें, कांग्रेस की वजह से. अब हम बंगाल लड़ने जा रहे हैं फिर से इन लोगों का पुराना राग शुरू हो जाएगा.

बंगाल में बीजेपी और टीएमसी सबको हराएंगे

असदुद्दीन ओवैसी ने बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि वहां बीजेपी और टीएमसी सबको हराएंगे. अपने कैंडिडेट को कामयाब करेंगे. उन्होंने का कि ममता बनर्जी के राज में भी बंगाल का हाल बेहतर नहीं है. बंगाल में मई 2024 में 5 लाख ओबीसी सर्टिफिकेट कैंसिल हुए हैं, उसमें सबसे ज्यादा संख्या मुस्लिमों का है.

बंगाल में मुस्लिमों की हालात बेहद खराब

असदुद्दीन ओवैसी ने आगे कहा बंगाल में लेबर और सैलरीड दोनों ही सेक्शन मुस्लिमों की संख्या बेहद कम है. मुर्शिदाबाद इलाके के पानी में काफी ज्यादा मात्रा में अर्सेनिक है. महिलाओं की उंगलियां काली हो गई हैं. लेकिन अब तक हालात में सुधार नहीं है. टीएमसी जैसी पार्टियां सिर्फ मुस्लिमों की ठेकेदार बने रहे हैं, लेकिन अब तक हालात नहीं सुधरा.

उत्तम नगर मामले पर ओवैसी ने कही ये बात

असदुद्दीन ओवैसी ने दिल्ली के उत्तम नगर मामले का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि वहां पर लोग खुले आम मुसलमानों के साथ खून की होली खेलने की बात कह रहे थे. यह वही देश है जहां लोगों को ईद मनाने की परमिशन लेने के लिए हाई कोर्ट जाना पड़ रहा है. यह कहां तक सही है. पुलिस भी ऐसे लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करती है.

Follow Us