प्यार ही तो किया था… चाकू घोंपकर ले ली युवक की जान, मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. यह मामला दो समुदायों से जुड़ा है, जिसकी संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लिया है. एसपी ने जल्द खुलासे के निर्देश दिए हैं और जांच के लिए दो टीमें गठित की हैं. पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है.

मौके पर पहुंची यूपी पुलिस Image Credit:

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में शुक्रवार की देर रात कुछ लोगों ने एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देकर भाग रहे एक आरोपी को ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ लिया. इस वारदात का एक वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. पुलिस के मुताबिक प्राथमिक जांच में घटना की वजह प्रेम प्रसंग के रूप में सामने आई है. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पुलिस के मुताबिक मामला दो समुदायों से जुड़ा है. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने अब तक चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. खुद पुलिस अधीक्षक ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और थाना पुलिस को मामले का जल्द से जल्द खुलासा करने का निर्देश दिया. घटना के शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए हैं. उन्होंने बताया कि जल्दी सभी आरोपियों को अरेस्ट कर लिया जाएगा.

यह है पूरा मामला

पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने बताया कि कांट थाना पुलिस को वारदात की सूचना मिली थी. इनपुट मिला था कि कस्बे से सटे गांव दिलावरपुर के पास गौतम नामक युवक गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा है. इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से युवक को कांट CHC पहुंचा दिया था. इसके बाद पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घायल की हालत को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कराया. लेकिन युवक की रास्ते में ही मौत हो गई.

एक ही गांव के हैं आरोपी

पुलिस की प्रारंभिक जांच में मृत युवक की पहचान गांव कमल नयनपुर के रहने वाले गौतम के रूप् में हुई है. वह साइकिल की दुकान पर काम करता था. पुलिस के मुताबिक आरोपी भी उसी गांव के रहने वाले हैं. उसके सिर और कंधे पर धारदार हथियार से वार किया गया है. एसपी शाहजहांपुर के मुताबिक एसपी सिटी के नेतृत्व में मामले की जांच के लिए दो टीमों का गठन किया गया है. वारदात के पीछे प्रेम प्रसंग की कहानी निकलकर सामने आई है.

Follow Us