अतीक ने आरव बनकार दलित युवती को फंसाया, फिर चार साल तक किया यौन शोषण; ऐसे सामने आई धिनौनी करतूत
शाहजहांपुर में 'लव जिहाद' का सनसनीखेज मामला सामने आया है. एक मुस्लिम युवक ने नाम बदलकर दलित नाबालिग से दोस्ती की और चार सालों तक यौन शोषण किया. उसे धर्म परिवर्तन कर निकाह के लिए मजबूर किया गया. पीड़िता ने इससे बचने के लिए फांसी लगाने का प्रयास भी किया.
शाहजहांपुर में एक बेहद सनसनीखेज लव जिहाद का मामला सामने आया है. जहां 8 साल पहले एक शादी समारोह के दौरान मुस्लिम समुदाय के युवक ने हिंदू बनकर युवती से संपर्क बनाया. फिर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए, यही नहीं वीडियो फोटो बनाकर ब्लैकमेल किया और धर्म परिवर्तन के साथ निकाह करने का भी दबाव बनाया गया.
हद तो तब हो गई जब आरोपी के भाई ने भी चाकू के बल पर जबरन बनाए संबंध. सालों तक लगातार पीड़िता का शोषण किया गया. इस दौरान पीड़िता ने जहर खाया फांसी लगाई फिर भी बच गई. बाद में हिंदू संगठनों के सक्रिय होने के बाद थाने में पीड़िता की रिपोर्ट दर्ज की गई और पुलिस ने इस मामले नें दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया.
पीड़िता ने जहर खाया, फांसी लगाने का भी प्रयास
पीड़िता, अनिसूचित जाति से ताल्लुक रखती है और तिलहर थाना क्षेत्र की है. उसने बताया कि वह 16 वर्ष की थी तब सहेली की शादी में गई थी. जहां आरब नामक युवक से दोस्ती हो गई फिर प्रेम प्रसंग के चलते वह उसे बहला फुसलाकर नगर के मोहल्ला नजरपुर स्थित अपने दोस्त के घर ले गया. जहां पता चला कि वह आरब नहीं बल्कि अतीक है.
आरोप है कि अतीक ऊर्फ आरब सहित उसका भाई आसिफ भी उसका यौन शोषण करने लगा. साथ ही उसके वीडियो फोटो के संबंध में इधर-उधर उसकी बदनामी करने लगा तो पीड़िता ने लोक लाज के चलते और उत्पीड़न से बचने के लिए जहर भी खाया और फांसी लगाने का प्रयास भी किया, लेकिन परिजनों की तत्परता से उसकी जान बचा ली गई.
4 साल तक यौन शोषण, धर्म परिवर्तन का दबाव
आरोप है कि अतीक ने कहा कि अब तेरी फोटो और वीडियो बन चुकी है तुझे धर्म परिवर्तन कर मेरे साथ निकाह करना होगा नहीं तो वह वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा. अतीक 4 साल तक यौन शोषण के बाद दिसंबर 2025 को नजरपुर स्थित एक मकान में बुलाया और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाकर एक कागज पर हस्ताक्षर करवा लिए.
फिलहाल, तिलहर कोतवाल ने फोन पर बताया कि उपरोक्त घटना से अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है. मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है. साथ ही मकान मालिक सहित दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. एक आरोपी के पास से गांजा भी बरामद किया गया है जबकि अन्य लोगों की तलाश के लिए पुलिस टीम लगी है.
