वाह री UP पुलिस! सर्राफा कारोबारी को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर वसूले 2 लाख, हुआ एक्शन

शाहजहांपुर में यूपी पुलिस के 4 कर्मियों ने एक सर्राफा कारोबारी को झूठे मादक पदार्थ मामले में फंसाने की धमकी देकर ₹2 लाख वसूले. शिकायत के बाद एसपी ने जांच कराई और आरोप सही पाए जाने पर सभी को निलंबित कर दिया है. आरोपियों में से दो पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार भी किया गया है. वहीं दो आरोपी अभी फरार हैं.

चारों पुलिसकर्मी सस्पेंड Image Credit:

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां 4 पुलिस कर्मियों ने एक सर्राफा कारोबारी को उठाया और जमकर मारपीट की. फिर उसे मादक पदार्थ बेचने के आरोप में जेल भेजने की धमकी देकर 2 लाख की फिरौती वसूल ली. मामले का खुलासा होने के बाद एसपी शाहजहांपुर ने चारों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करते हुए उनके खिलाफ एफआईआर के आदेश दिए हैं. एसपी के आदेश पर एक्शन में आई पुलिस ने दो पुलिसकर्मियों को अरेट भी कर लिया है.

आरोपी पुलसर्कियों के चंगुल से छूअने के बाद सर्राफा कारोबारी सुंदरम ने खुद एसपी आफिस पहुंचकर लिखित शिकायत दी है. इसके बाद उन्होंने मीडिया के सामने भी पूरे घटनाक्रम को बयां किया है. बताया कि परशुरामपुरी थाना क्षेत्र के सरैया मोड़ से सादी वर्दी में आए चार पुलिस कर्मी पूछताछ के बहाने उन्हें पकड़कर कटरा जलालाबाद रोड स्थित भटा देवर गांव के पास ले गए. जहां उन्होंने मेरे पास से 7100 की नगदी छीन ली.

नशीले पदार्थ की बरामदगी का बनाया वीडियो

कारोबारी के मुताबिक आरोपियों ने उनकी गाड़ी में काली पन्नी में मौजूद सफेद पाउडर रख दिया. फिर गाड़ी से निकालते हुए वीडियो बनाया. इसके बाद उन्हें तिलहर थाना क्षेत्र की बिरिया गंज चौकी में ले जाकर मारपीट की. इसके बाद आरोपियों ने छोड़ने के एवज में दो लाख रुपयों की डिमांड की. मजबूरी में उन्होंने परिजनों को फोन करके दो लाख रुपये मंगवाए और आरोपियों को दिए. इसके बाद भी आरोपियों ने उन्हें धमकी देते हुए रिहा किया.

एसपी के आदेश पर हुआ एक्शन

आरोपियों के चंगुल से छूटने के बाद पीड़ित ने एसपी सौरभ दीक्षित के सामने उपस्थित होकर न्याय की गुहार लगाई. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी सौरभ दीक्षित ने अपने अपने स्तर पर मामले की जांच कराई और आरोपी सही पाए जाने पर उन्होंने परशुरामपुरी थाने में चारों पुलिसकर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने और अरेस्ट करने के आदेश दिए हैं. इसी क्रम में उन्होंने चारों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है.

Follow Us