‘मोबाइल चलाना बंद करो’… पत्नी ने कर दिया इनकार, तो पति ने रॉड से पीट-पीटकर ले ली जान

सोनभद्र में मोबाइल चलाने को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया. देखते ही देखते इस विवाद ने हिंसक रुख अख्तियार कर लिया. गुस्से में आकर पति ने लोहे की रॉड, यानी सबल से पत्नी पर ताबड़तोड़ वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. अब इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया है.

सोनभद्र में पति ने पत्नी की हत्या की

सोनभद्र में पति-पत्नी के बीच एक बहस ने खतरनाक रूख अख्तियार कर लिया. मोबाइल चलाने को लेकर शुरू हुआ पति-पत्नी का विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया. यहां गुस्से में आकर पति ने अपनी ही पत्नी पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है.

मामला जनपद के बिजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम महुआ बारी का है. यहां म्योरपुर थाना क्षेत्र कन्हैया नाम का युवक अपनी पत्नी सुमन देवी के साथ ससुराल में रह रहा था. देर रात मोबाइल चलाने को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया. देखते ही देखते इस विवाद ने हिंसक रुख अख्तियार कर लिया. गुस्से में आकर पति ने लोहे की रॉड, यानी सबल से पत्नी पर ताबड़तोड़ वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई.

इलाज के दौरान महिला की मौत

परिजनों ने महिला को आनन-फानन में धनवंतरी अस्पताल एनटीपीसी बिजपुर में भर्ती कराया. यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है और मामले में विधिक कार्रवाई करते हुए घटना के पीछे के कारणों की जांच में जुट गई है. फिलहाल, .पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी पति को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

मृतका की भतीजी ने क्या कहा?

मृतका की भतीजी आरती ने बताया कि रात करीब 11 बजे मोबाइल चलाने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था. चाचा ने चाची को मोबाइल चलाने से मना किया, लेकिन चाची के मना न करने पर विवाद बढ़ गया. आरती के मुताबिक जब वह मौके पर पहुंची तो चाचा ने उसे दूर रहने को कहा. यह कहते हुए बीच-बचाव से रोका कि यह उनका आपसी मामला है.वह चाची की मां को बुलाने गई, लेकिन जब तक लौटकर आई, तब तक चाचा लोहे की रॉड से चाची पर हमला कर चुके थे, जिससे उनकी मौत हो गई.

पुलिस ने क्या बताया?

वहीं मामले की जानकारी देते हुए सीओ पिपरी हर्ष पाण्डेय ने बताया कि मंगलवार देर रात पीआरवी को घटना की सूचना मिली थी.पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि कन्हैया पुत्र केवल राम, जो म्योरपुर थाना क्षेत्र का निवासी है, अपनी पत्नी के साथ ससुराल में रह रहा था. उसका किसी बात पर पत्नी से विवाद हो गया. इसी दौरान उसने अपनी पत्नी पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया. घायल महिला को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई

Follow Us