‘मेरे ऊपर जिन्न…’, युवक ने थाने में खूब काटा बवाल, फिर पुलिस ने दिखाया पट्टा; ऐसे उतरा भूत

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक थाने का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ज़मीन विवाद में फंसा युवक खुद पर 'जिन्न' सवार होने का नाटक करता है. फिर पुलिस इंस्पेक्टर उसे पट्टा दिखाते हैं. जिसे देखते ही युवक का 'जिन्न' तुरंत भाग जाता है, और वह सामान्य व्यवहार करने लगता है. यह घटना सोशल मीडिया पर खूब देखी जा रही है, जो पुलिस के अनूठे तरीके को दर्शाती है.

पुलिस का पट्टा देख भागा भूत

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में बिहार थाने का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक व्यक्ति अपने ऊपर जिन्न सवार होने की बात करते हुए हंगामा करते नजर आ रहा है. इसी बीच पुलिस पट्टा लेकर आती है. पट्टा देखते ही उस व्यक्ति का जिन्न भाग खड़ा होता है और वह एक सभ्य बच्चे की तरह व्यवहार करने लगता है. बताया जा रहा है कि यह वीडियो करीब दो महीने पुराना है, लेकिन अब किसी ने इस वीडियो को सोशल मीडिया में डाल दिया. देखते ही देखते यह वीडियो तेजी से वायरल होने लगा है.

बताया जा रहा है कि बिहार थाने की पुलिस अपने क्षेत्र के एक गांव में जमीनी विवाद की शिकायत पर पहुंची थी. पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने में लाकर बैठा दिया. इसी दौरान एक पक्ष के युवक ने थाने के अंदर अजीब-अजीब हरकतें करने लगा. युवक ने अपने ऊपर जिन्न सवार होने की बात कहते हुए शोर मचाना शुरू कर दिया. शोरगुल सुनकर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राहुल सिंह वहां पहुंचते हैं. महां मौजूद पुलिसकर्मियों से वह शोरगुल की वजह पूछते हैं और फिर पट्टा लाने को बोलते हैं.

ऐसे भागा जिन्न

इसके बाद इंस्पेक्टर वहां खड़े हो जाते हैं और वह युवक शोर करता रहता है. इतने में एक पुलिसकर्मी पट्टा लेकर आ जाता है. उसे लेकर इंस्पेक्टर ने युवक से पूछा कि जिन्न कहां है? इसके जवाब में युवक ने कहा कि अभी बुला रहे हैं. इसके बाद थाना प्रभारी ने उस युवक को पट्टा दिखाया. इसके बाद तो युवक के ना केवल होश उड़ गए, बल्कि उसके सिर पर सवार जिन्न भी पलक झपकते भाग खड़ा हुआ.

सभ्य बालक बन गया युवक

इसके बाद तो वह युवक बिल्कुल सभ्य बालक जैसा व्यवहार करने लगा. इसके बाद तो यह वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक वीडियो में नजर आ रहा युवक दुर्गागंज का रहने वाला पंकज कुमार है. उसे राजेश कुमार ने जमीन का सौदा किया था और इसके लिए दस हजार रुपए बयाना दिया था. अब कागज चेक करने पर पता चला कि उसकी जमीन विवादित है. ऐसे में राजेश ने जमीन खरीदने से मना कर दिया और अपना बयाने का पैसा वापस मांगा. इसी बात पर दोनों में विवाद हुआ और दोनों पक्षों को थाने लाया गया था.

Follow Us