2026 में UP वालों की बल्ले-बल्ले! 24 पब्लिक हॉलिडे, होली-दिवाली पर भी 4-4 दिन का लॉन्ग वीकेंड पक्का!

यूपी सरकार ने 2026 के पब्लिक हॉलीडे का कैलेंडर जारी कर दिया है. इस बार कई त्योहारों की छुट्टियां वीकेंड के आसपास पड़ रही हैं. इस स्थिति में इस बार होली-दीवाली पर लंबा वीकेंड पड़ रहा है. इसके अलावा सरकार की तरफ से 24 सार्वजनिक अवकाश भी दिया जा रहा है.

यूपी में जारी हुआ हॉलीडे कैलेंडर Image Credit:

उत्तर प्रदेश सरकार ने 2026 का छुट्टियों का ऑफिशियल कैलेंडर जारी कर दिया है. इस बार भी 24 दिन सार्वजनिक अवकाश (पब्लिक हॉलिडे) रहने वाले हैं. इसका मतलब ये हुआ कि साल 2025 की तरह इस साल पब्लिक हॉलिडे में कोई कटौती नहीं की गई है. इसके अलावा 31 दिन रेस्ट्रिक्टेड हॉलिडे की लिस्ट में हैं. इनमें से आप दो चुन सकते हैं.

इस बार वीकेंड को लेकर बड़ी खुशखबरी है. दरअसल, कई त्योहारों की छुट्टियां वीकेंड के आसपास पड़ रही हैं. ऐसे में अगर एक-दो दिन की छुट्टी जोड़ लें तो 4-4 दिन का मिनी वेकेशन बन जाता है. इनमें नए साल का अवकाश, फिर 3 जनवरी को हजरत अली जन्मदिवस, 4 जनवरी रविवार. कुल मिलाकर 4 दिन में तीन छूट्टियां हो गईं.

गणतंत्र दिवस और होली पर ऐसा रहेगा छुट्टियों का सीन

वहीं, गणतंत्र दिवस के पहले भी रविवार पड़ रहा है. इसपर आपको ऑटोमेटिक अवकाश मिलेगा. फिर 26 जनवरी को रिपब्लिक डे. लगातार दो दिन की छूट्टी. आपके लिए परिवार के साथ कहीं घूमने का यह परफेक्ट मौका बन सकता है. इसके बाद होली का 4 दिन का ब्रेक भी आपको मिलेगा. 1 मार्च को रविवार, 2 मार्च – होलिका दहन, 3 मार्च को आप अवकाश ले सकते हैं. फिर 4 मार्च को होली का मौका. इस तरह आपके हाथ में 4 अवकाश होंगे.

दिवाली के वक्त ऐसे मिलेगा 4 दिन का वीकेंड

आपको दिवाली के पास भी 4 छूट्टियां मिलेंगी. 8 नवंबर दीपावली, 9 नवंबर, गोवर्धन पूजा, 10 नवंबर नवंबर को अवकाश ले सकते हैं, फिर 11 नवंबर भाईदूज/चित्रगुप्त जयंती. इस 4 दिन के लंबे वीकेंड पर आप घर पर रहने के साथ-साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं.

यें खास बातें जानना जरूरी हैं

गुरु गोविंद सिंह जयंती अब 5 जनवरी की बजाय 27 दिसंबर 2025 को मनाई जाएगी. यह रेस्ट्रिक्टेड हॉलिडे में ही रहेगी. 1 अप्रैल 2026 को वार्षिक लेखा बंदी के चलते बैंक बंद रहेंगे. इसके अलावा बाकी सभी बड़े त्योहार महाशिवरात्रि, राम नवमी, ईद, गुड फ्राइडे, स्वतंत्रता दिवस, गांधी जयंती, क्रिसमस के अवकाश भी आपको मिलेंगे.

Follow Us