बजट के बड़े ऐलान: लेबर अड्डे, एग्री एक्सपोर्ट हब, 14 नए मेडिकल कॉलेज, 49 AI लैब

उत्तर प्रदेश के इतिहास का सबसे बड़ा बजट पेश हो गया है. यह बजट 9 लाख 12 हजार 696 करोड़ रुपये का बताया जा रहा है. यह पिछली बार की बजट की अपेक्षा 13 फीसदी ज्यादा है. इस बजट में कुल 46 हजार करोड़ की नई योजनाएं शुरू की गई हैं. 10 लाख युवाओं को नया रोजगार भी दिए जाने का ऐलान किया गया है.

यूपी के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना

योगी सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल का अंतिम बजट पेश कर दिया है. इस बार बजट में किसानों, श्रमिकों, युवाओं, महिलाओं, चिकित्सा, टेक्नोलॉजी पर खास फोकस किया गया है. आंकड़ों के लिहाज से अबतक के इतिहास में यह उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा बजट बताया जा रहा है. आइए जानते हैं सरकार ने इस बजट में क्या बड़े ऐलान किए हैं.

सरकार ने बजट में किए ये बड़े ऐलान

  • अपने घर, गांव से दूर शहरों में काम करने वाले मजदूरों के लिये लेबर अड्डों का निर्माण कराया जाएगा
  • विश्व बैंक सहायता से यूपी एग्रीज परियोजना के तहत एग्री-एक्सपोर्ट हब की स्थापना कराई जाएगी
  • प्रदेश में डिजिटल इन्टरप्रन्योरशिप योजना पर कार्य किया जायेगा.
  • 14 नये मेडिकल कॉलेजों की स्थापना और संचालन के 1023 करोड़ रुपये आंवटित किए गए
  • एमएसएमई उद्योगों को प्रोत्साहन के लिए सरदार वल्लभ भाई पटेल इम्प्लायमेन्ट एंड इण्डस्ट्रियल जोन योजना
  • सरदार वल्लभ भाई पटेल इम्प्लायमेन्ट एंड इण्डस्ट्रियल जोन योजना के लिये 575 करोड़ रुपये का बजट
  • एआई के क्षेत्र में विकास के उत्तर प्रदेश एआई मिशन की शुरुआत के लिए 225 करोड़ रुपये का आवंटन
  • इंडिया एआई मिशन के साथ प्रदेश की 49 ITI में एआई लैब की होगी स्थापना
  • राज्य में AI सेन्टर ऑफ एक्सीलेंस तथा इंडिया एआई डाटा लैब्स के लिए 32 करोड़ 82 लाख रूपये का आवंटन
  • साइबर सुरक्षा संचालन केन्द्र की स्थापना की नई योजना के लिए लिये 95 करोड़ 16 लाख रुपये प्रस्तावित
  • हर वर्ग की निर्धन बेटियों को सीएम सामूहिक विवाह योजना के तहत 51 हजार रुपये से बढ़ाकर 1 लाख रुपये दिए जाएंगे
  • स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय, शाहजहांपुर और काशी नरेश विश्वविद्यालय, भदोही में दो यूनिवर्सिटीज का निर्माण
  • जेवर एयरपोर्ट पर अब 2 की जगह 5 रनवे का कराया जाएगा निर्माण
  • छात्र मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण नीति के लिए 14.50 करोड़ रुपये प्रस्तावित

9 लाख 12 हजार 696 करोड़ का बजट

योगी सरकार का यह बजट 9 लाख 12 हजार 696 करोड़ रुपये का बताया जा रहा है. यह पिछली बार की बजट की अपेक्षा 13 फीसदी ज्यादा है. इस बजट में कुल 46 हजार करोड़ की नई योजनाएं शुरू की गई हैं. 10 लाख युवाओं को नया रोजगार भी दिए जाने का ऐलान किया गया है. इसके अलावा प्रदेश में 14 नए मेडिकल कॉलेजों को खोलकर चिकित्सा व्यवस्था को सरकार और भी मजबूत करने का प्रयास कर रही

Follow Us