9 साल बाद विदेश यात्रा पर CM योगी, जाएंगे सिंगापुर-जापान… केशव भी UK-जर्मनी-फ्रांस जाएंगे

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 9 साल बाद किसी विदेश दौरे पर जा रहे हैं. 22 फरवरी को वह सिंगापुर और जापान के लिए रवाना होंगे. वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, औद्योगिक विकास मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी के साथ-साथ 18 अफसरों का प्रतिनिधिमंडल भी जाएगा. सीएम योगी का ये दौरा प्रदेश में निवेश के हिसाब से बेहद अहम माना जा रहा है.

सीएम योगी आदित्यनाथ ( फाइल फोटो)

यूपी वालों को खुशखबरी मिल सकती है. जल्द ही प्रदेश में बड़ा निवेश आ सकता है. सीएम योगी आदित्यनाथ 22 फरवरी को जापान और सिंगापुर के दौरे के लिए रवाना होंगे. उस दौरान राज्य में निवेश लाने के लिए कई सारे में MOU पर भी साइन कर सकते हैं. यूपी को एक ट्रिलियन इकोनॉमी बनाने के लक्ष्य के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ये दौरा बेहद अहम साबित हो सकता है.

IT के क्षेत्र में बड़ा निवेश आने की उम्मीद

सीएम योगी  23 व 24 फरवरी को सिंगापुर और 25 व 26 फरवरी को जापान में रहेंगे. इसके अलावा डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या भी यूनाइटेड किंगडम, जर्मनी और फ्रांस के दौरे पर जाएंगे. जापान में सीएम योगी आदित्यनाथ वहां की आईटी कंपनियों को यूपी में निवेश करने के लिए प्रोत्साहित करेंगे. साथ ही ऑटो और इलेक्ट्रॉनिक सेक्टर्स की बड़ी कंपनियों टोयोटा, होंडा, सुजुकी, सोनी, हिताची, मित्सुबिशी इलेक्ट्रिक को भी यूपी में निवेश करने का न्योता देंगे.

सिंगापुर में हो सकते हैं ये समझौते

वहीं, सिंगापुर में सीएम योगी के दौरे पर दौरे पर शहरी विकास, स्मार्ट सिटी, जल प्रबंधन और कौशल विकास में आपसी सहयोग और आर्थिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए कई समझौते हो सकते हैं. इसके अलावा सिंगापुर इंडियन चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्री (एसआइसीसी), एफआइसीसी और अन्य व्यापार संघों से MOU को अंतिम रूप दिया जाना है.

18 अफसरों का प्रतिनिधिमंडल भी जाएगा

सीएम योगी के साथ जापान और सिंगापुर दौरे पर 18 अफसरों का प्रतिनिधिमंडल भी जाएगा. उनके साथ वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, औद्योगिक विकास मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव संजय प्रसाद व सचिव अमित सिंह उनके साथ विदेश दौरे पर मौजूद रहेंगे. इसके अलावा दोनों देशों रह रहे भारतीयों से भी सीएम योगी मुलाकात कर सकते हैं.

9 साल बाद किसी विदेश दौरे पर सीएम योगी

बता दें कि सीएम योगी 9 साल बाद किसी विदेश दौरे पर जा रहे हैं. उनका ये विदेशी दौरा बेहद अहम माना जा रहा है. दरअसल, मुख्यमंत्री प्रदेश की अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन के ऊपर पहुंचाना चाहते हैं. ऐसे में जरूरी हो जाता है कि प्रदेश में ऑटोमोबाइल, सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रॉनिक्स, बायोटेक्नोलॉजी, नवीकरणीय ऊर्जा, फिनटेक, लॉजिस्टिक्स और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स जैसे क्षेत्रों में बड़े निवेश हों.