UP में 38 IAS अफसरों के तबादले, संभल समेत 8 जिलों के DM बदले; देखें लिस्ट
उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है. प्रदेश में तैनात कुल 38 IAS अफसरों के तबादले किए गए हैं. इनमें संभल और मऊ समेत 8 जिलों के जिलाधिकारी भी शामिल हैं. साथ ही गोरखपुर विकास प्राधिकरण को नया उपाध्यक्ष और नगर निगम में आयुक्त की नियुक्ति हुई.
उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार को बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल हुआ है. प्रदेश में कुल 38 IAS अधिकारियों के तबादले किए गए हैं. इनमें 8 जिलों के जिलाधिकारी और पांच जिलों के मुख्य विकास अधिकारी (CDO) भी शामिल हैं. जारी लिस्ट के मुताबिक, इनमें कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं, जबकि कुछ को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है.
कानपुर और गोरखपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष को भी बदल दिया गया है. राजस्व परिषद संबध आईएएस रिंकू राही को तैनाती मिली है, उन्हें जालौन में संयुक्त मजिस्ट्रेट बनाया गया है. वहीं, डा. अल्का वर्मा, निदेशक (प्रशासन) को वित्त विभाग में विशेष सचिव का जिम्मा मिला है. लखनऊ के CDO अजय जैन को नगर आयुक्त, नगर निगम गोरखपुर भेजा गया.
संभल समेत इन 8 जिलों के DM बदले
जारी लिस्ट के मुताबिक, IAS मधुसूदन हुल्गी, विशेष सचिव (शासन) को डीएम देवरिया, IAS सैमुअल पाल, प्रबंध निदेशक केस्को को जिलाधिकारी जौनपुर, आनन्द वर्धन को डीएम मऊ, वह गोरखपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पद पर थे. वहीं, गोरखपुर नगर निगम के आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल को महाराजगंज में जिलाधिकारी बनाकर भेजा गया है.

वहीं, IAS संतोष कुमार शर्मा को जिलाधिकारी महाराजगंज से फिरोजाबाद भेजा गया. IAS राजेंद्र पेंसिया को संभल से हटाकर फिरोजाबाद जिलाधिकारी की कमान, जबकि आगरा नगर आयुक्त IAS अंकित खंडेलवाल को डीएम संभल बनाया गया है. इसके अलावा, IAS अभिषेक पाण्डेय, अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त को डीएम प्रतापगढ़ बनाया गया है.
IAS अभिनव गोपाल बने GDA के उपाध्यक्ष
IAS अभिनव गोपाल को गोरखपुर विकास प्राधिकरण (GDA) का उपाध्यक्ष बनाया गया है, वह गाजियाबाद में मुख्य विकास अधिकारी के पद पर थे. IAS शिव सहाय अवस्थी, डीएम, प्रतापगढ़ को मुख्य कार्यपालक अधिकारी, उत्तर प्रदेश राज्य
ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण, IAS अनुज सिंह, डीएम मुरादाबाद को विशेष सचिव, मुख्यमंत्री, शासन मिला है.

IAS अजय जैन, मुख्य विकास अधिकारी, लखनऊ को नगर निगम, गोरखपुर का नगर आयुक्त बनाया गया. IAS डा0 अल्का वर्मा, निदेशक (प्रशासन), चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवायें, को विशेष सचिव, वित्त विभाग. साथ ही देवरिया डीएम दिव्या मित्तल को विशेष सचिव, राजस्व विभाग. IAS चन्द्र शेखर (प्रतीक्षारत) को विशेष सचिव, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग मिला है.

IAS नेहा जैन, विशेष सचिव, आईटी को निदेशक, महिला कल्याण. IAS समीर, विशेष सचिव, वित्त विभाग को विशेष सचिव, चीनी उद्योग तथा गन्ना विकास विभाग. IAS सी. इन्दुमती, विशेष सचिव, चीनी उद्योग तथा गन्ना विकास विभाग को नगर आयुक्त, नगर निगम, आगरा का जिम्मा मिला है. डा. वन्दना वर्मा को सदस्य (न्यायिक), राजस्व परिषद, प्रयागराज मिला है.
