यूपी में आज भी मानसून का कहर! नोएडा-गाजियाबाद समेत 40 से ज्यादा जिलों में बारिश का अलर्ट

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मानसून सक्रिय है और अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश की संभावना है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 45 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ जैसे शहरों में रुक-रुक कर बारिश जारी है. IMD के अनुसार, आज भी इन इलाकों में बारिश होने की आशंका है.

ताजमहल में बारिश का आनंद लेता एक टूरिस्ट Image Credit: PTI

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मानसून लगातार दो दिनों से फूल एक्टिव मोड में हैं. पिछले 24 घंटों में लखनऊ, नोएडा और गाजियाबाद समेत 20 से ज्यादा शहरों में हल्की से मध्यम बारिश हुई है. वहीं, कुछ जगहों पर भारी बारिश दर्ज की गई. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, यूपी में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा, जिसके अगले कुछ दिनों तक मौसम सुहावना बना रहेगा.

मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को पश्चिमी यूपी में नोएडा, गाजियाबाद, सहारनपुर और मेरठ समेत अधिकांश जगहों पर तेज गरज के साथ बारिश के छींटें पड़ने की संभावना है. जबकि पूर्वी यूपी में भी अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं. आईएमडी ने आज 45 जिलों में गरज के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान कुछ स्थानों पर मूसलाधार बारिश की भी चेतावनी है.

इन जिलों में IMD का बारिश को लेकर अलर्ट

आईएमडी के मुताबिक, 26 जुलाई को सहारनपुर, शामली, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, बहरैच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, गोंडा, बस्ती, संतकबीर नगर, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया में अनेक स्थानों पर तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने इन इलाकों में कहीं-कहीं भारी बारिश की चेतावनी जारी की है.

इसके अलावा नोएडा, गाजियाबाद, बुलंदशहर, अलीगढ़, हापुर, हथरस, कासगंज, बदायूं, एटा, फारूखाबाद, मैनपुरी, कन्नोज, मरदोई, सीतापुर, बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकर नगर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, गाजीपुर, वाराणसी और चंदौली में भी तेज गरज के साथ बारिश की छांटें पड़ने की संभावना है. इस दौरान दिन में आंशिक बादल छाए रहेंगे और गरज क साथ बिजली गिरने की चेतावनी है.

नोएडा और गाजियाबाद में गर्मी से राहत

यूपी दोनों संभागों में मानसून सक्रिय है. दो दिन से पश्चिमी यूपी में नोएडा और गाजियाबाद के आज पास के जिलों में रुक-रुक कर बारिश जारी है. इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से काफी राहत मिली है. वहीं, आज भी इन हिस्सों में बारिश के अनुमान हैं, जबकि अगले तीन दिन तक पश्चिम यूपी में ऐसे ही मौसम सुहाना रहेगा. इस दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं होने वाला है.

Follow Us