यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 84 PCS अफसर बदले; यहां देखें पूरी लिस्ट
उत्तर प्रदेश सरकार ने 84 PCS अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला किया है. इस फेरबदल में ADM, SDM सहित विभिन्न पदों पर तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. वाराणसी, प्रयागराज, मुजफ्फरनगर, गोरखपुर जैसे कई जिलों के अधिकारियों को स्थानांतरित कर महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों पर नियुक्ति दी गई है.
उत्तर प्रदेश में गुरुवार को बडे़ स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है. प्रदेश में कुल 84 PCS अधिकारियों के तबादले किए हैं. शासन द्वारा जारी आदेश के तहत इस फेरबदल में कई जिलों के अपर जिलाधिकारी (ADM), उप जिलाधिकारी (SDM), नगर मजिस्ट्रेट और विकास प्राधिकरणों के सचिव स्तर के अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है.
वाराणसी के अपर जिलाधिकारी (नगर) आलोक कुमार वर्मा को मुख्य राजस्व अधिकारी, सुल्तानपुर बनाया गया है. हरदोई की अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) प्रियंका सिंह को कमांडेंट नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान, लखनऊ में तैनाती दी गई है. बदायूं के एडीएम (वित्त एवं राजस्व) डॉ. वैभव शर्मा को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), गोरखपुर बनाया गया है.
अजीत कुमार सिंह ADM (FR) मुजफ्फरनगर बने
प्रयागराज विकास प्राधिकरण के सचिव अजीत कुमार सिंह को एडीएम (वित्त एवं राजस्व), मुजफ्फरनगर की जिम्मेदारी दी गई है. गौतमबुद्धनगर के एडीएम (वित्त एवं राजस्व) अतुल कुमार को लखनऊ विकास प्राधिकरण में संयुक्त सचिव एवं नागरिक उड्डयन निदेशालय में संयुक्त निदेशक (प्रशासन) नियुक्त किया गया है.

वहीं जालौन के एडीएम (वित्त एवं राजस्व) संजय कुमार को आगरा विकास प्राधिकरण का सचिव बनाया गया है, जबकि मुजफ्फरनगर के एडीएम (वित्त एवं राजस्व) गजेंद्र कुमार को एडीएम (नगर), गोरखपुर के पद पर भेजा गया है. वहीं, सहकारी चीनी मिल संघ के प्रधान प्रबंधक शादाब असलम को प्रयागराज नगर निगम का अपर नगर आयुक्त बनाया गया है.
विनीत कुमार सिंह, प्रयागराज विकास प्राधिकरण सचिव

इसी तरह, संतकबीरनगर के अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) जय प्रकाश को गोरखपुर मंडल में अपर आयुक्त नियुक्त किया गया है. नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान, लखनऊ की कमांडेंट नीता को प्रयागराज मंडल का अपर आयुक्त बनाया गया है. जबकि श्रावस्ती के ADM (वित्त एवं राजस्व) अमरेंद्र कुमार वर्मा को आगरा में ADM (प्रोटोकॉल) की जिम्मेदारी मिली है.

गोरखपुर ADM (वित्त एवं राजस्व) विनीत कुमार सिंह को प्रयागराज विकास प्राधिकरण का सचिव. प्रयागराज ADM (प्रशासन) पूजा मिश्रा को यूपी कौशल विकास मिशन में अतिरिक्त मिशन निदेशक, प्रयागराज अपर आयुक्त रलवप्रिया को सुल्तानपुर का अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) जबकि आलोक कुमार वर्मा को मुख्य राजस्व अधिकारी, सुल्तानपुर का जिम्मा मिला है.
