अमित बनकर मंदिर शादी, धर्म परिवर्तन का दवाब, फिर हिरासत से फरार… वाराणसी का आफताब पुलिस के लिए बना चुनौती!

वाराणसी में आफताब अंसारी ने अमित बनकर एक युवती से शादी की. बाद में जब उसकी पोल खुली तो, वह युवती पर धर्म परिवर्तन का दबाव डाला. पीड़िता पर आफताब के भाई ने दुष्कर्म भी किया. पुलिस ने आफताब को गिरफ्तार किया, लेकिन वह थाने से फरार हो गया, जिससे वाराणसी पुलिस के लिए चुनौती खड़ी हो गई है.

वाराणसी के आफताब अंसारी का धोखाधड़ी

वाराणसी के कोतवाली इलाके में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां आफताब अंसारी नामक युवक ने अमित बनकर एक युवती से शादी की. शादी के कुछ महीने बाद ही अमित की सच्चाई परत दर परत खुलने लगी. इसके बाद आफताब युवती पर धर्म परिवर्तन का दवाब बनाने लगा, यहां तक की उसके भाई ने युवती से दुष्कर्म भी किया.

पीड़िता को धमकाया जाता था कि अगर इस्लाम स्वीकार नहीं की और इस विषय में किसी को बताया तो तुम्हारे बाप और भाई की हत्या कर देंगे. पीड़िता के मुताबिक, आफताब पहले भी कई लड़कियो का शारीरिक शोषण कर चुका है. पीड़िता की तहरीर पर आफताब समेत चार लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया, लेकिन कोर्ट ले जाते समय वह चकमा देकर फरार हो गया.

शादी समारोह के दौरान दोनों का संपर्क, फिर शादी

जानकारी के मुताबिक, अप्रैल 2024 में कोतवाली इलाके के कतुआपुरा की रहने वाली पीड़िता एक शादी समारोह के दौरान आफताब के सम्पर्क में आई. पीड़िता कैटरिंग में वेटर का काम करती है. युवक ने पीड़िता को अपना नाम अमित बताया. दोनों में नज़दीकियां बढ़ी और मार्च 2025 को दोनों ने शादी कर ली. लेकिन शादी के बाद अमित की सच्चाई खुलने लगी.

पीड़िता को पता चल गया कि जिसने उससे शादी की है वो अमित नही बल्कि आफताब अंसारी है. सच्चाई सामने आने के बाद वो पीड़िता पर इस्लाम स्वीकार करने के लिए दबाव बनाने लगा. पीड़िता पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव आफताब के पिता नवी रसूल और भाई मिठू अंसारी की तरफ से भी पड़ने लगा. साथ ही पिता और भाई को जान से मारने की धमकी दी गई.

कोर्ट में पेशी के दौरान पुलिस को चकमा देकर फरार

इस दौरान आफताब के भाई ने भी पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया. पीड़िता के मुताबिक, आफताब पहले भी कई लड़कियों का शारीरिक शोषण कर चुका है और खरीद फरोख्त के मामले में जेल भी जा चुका है. पीड़िता की तहरीर पर आफताब समेत चार लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया और कोतवाली ले आई, जहां उसपर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया.

इस बीच कोतवाली पुलिस सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेजने की तैयारी में लगी हुई थी कि शाम 7:30 पर आफताब पुलिस को चकमा देते हुए भाग निकला. डीसीपी काशी गौरव बंशवाल ने बताया कि आरोपी की धर पकड़ के लिए दबिश दी जा रही है. जल्द ही वो हमारे गिरफ्त में होगा. वाराणसी पुलिस के लिए आफताब अब चुनौती बन गया है.

Follow Us