‘शंकराचार्य लखनऊ आते हैं तो स्वागत करेंगे’, केशव प्रसाद मौर्य बोले- यूपी में गौ भक्तों की सरकार है
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने वाराणसी दौरे पर कहा कि यूपी में गौ भक्तों की सरकार है और गायें पूर्णतः सुरक्षित हैं. उन्होंने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के गौ रक्षा के लिए लखनऊ कूच के ऐलान पर यह प्रतिक्रिया दी. मौर्य ने कहा कि अगर वह लखनऊ आते हैं तो हम उनका स्वागत करेंगे.
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सोमवार को वाराणसी दौरे पर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के गौ रक्षा के लिए लखनऊ मार्च के ऐलान पर प्रतिक्रिया दी. केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि वो भगवान जगद्गुरु शंकराचार्य है, अगर वो कहीं भी जा रहे हैं, आ रहे हैं हम उनका स्वागत करेंगे.
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि शंकराचार्य महाराज अगर लखनऊ आते हैं तो एक राम भक्त होने के नाते उनका स्वागत करेंगे. यूपी में गौ को राज्य माता का दर्जा देने की जहां तक बात है तो जब जरूरत होगा, गौ तो माता हैं हीं’. ये ऐसा ही है कि बाबा विश्वनाथ को विश्व का नाथ होने का दर्जा दिया जाए. इस दौरान उन्होंने सपा और कांग्रेस पर भी कटाक्ष किया.
किसी गौ तस्कर की औकात नहीं है कि वो…
उपमुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीच में प्रदेशवासियों को रंगों और समरसता के महानपर्व होली की सुभकामनाएं दी. साथ ही कहा कि यूपी में किसी गऊ तस्कर की औकात नहीं है कि वो गाय को खरोंच भी ला दे. अगर कोई खरोंच पहुंचाने की कोशिश करेगा तो उसे भी मालूम है कि यूपी में गऊ भक्तों की सरकार है. उन्होंने कहा कि गाय यूपी में पूर्णतः सुरक्षित हैं.
उन्होंने कहा कि हम मानते हैं कि गाय में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास है. साथ ही शंकराचार्य से मिलने जाने के सावल पर कहा कि मेरा ऐसा कोई कार्यक्रम नहीं है. वहीं, अविमुक्तेश्वरानंद से दुर्व्यवहार करने वाले पुलिसकर्मियों पर एक्शन को लेकर कहा कि इस मामले में जो भी दोषी होंगे उनपर कार्रवाई की जाएगी. वहीं, इस मुद्दे पर हमलावर सपा पर भी निशाना साधा.
‘सपा-कांग्रेस के ढोंग से कुछ नहीं होने वाला’
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा करि अखिलेश यादव एक ढोंगी व्यक्ति हैं, वो राम भक्तों पर कृष्ण भक्तों पर और शिव भक्तों पर अत्याचार करते हैं जबकि मुस्लिम तुष्टिकरण करते हैं. अखिलेश यादव और कांग्रेस जब शंकराचार्य के पक्ष में बोलते हैं तब समझ लीजिए कि वो हिन्दुओं का वोट लेने के लिए ढोंग कर रहे हैं. जिससे उनको गिनाने के लिए कुछ वोट मिल जाय.
उन्होंने सपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, ‘मैं सबको ये बता देना चाहता हूं कि 2047 तक केंद्र और राज्य दोनों जगह बीजेपी की सरकार रहेगी और कमल ऐसे ही खिलते रहेगा. और सच्चा राम राज तो जनता चाहती है, उनको देने का काम किया जा रहा है.’ केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा-कांग्रेस के ढोंग से कुछ नहीं होने वाला है.
