कोविड से तो जीत गई थी अन्नपूर्णा रसोई, पर गैस किल्लत ने डाला ताला, बंद हुआ मुफ्त भोजन

मिडिल ईस्ट संकट का अब सीधा असर दिखने लगा है. वाराणसी में गंभीर एलपीजी सिलेंडर संकट के कारण मां अन्नपूर्णा मंदिर की दूसरी रसोई बंद हो गई है. ट्रस्ट ने प्रशासन को पहले सूचना दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. इससे प्रतिदिन हजारों श्रद्धालुओं को मिलने वाला मुफ्त भोजन बाधित हुआ है.

वाराणसी में LPG संकट से बंद होने के कगार पर अन्नपूर्णा रसोई Image Credit:

वाराणसी में LPG सिलेंडर की भारी किल्लत के कारण मां अन्नपूर्णा मंदिर की दूसरी रसोई (अन्नक्षेत्र) बंद हो गई है. इससे प्रतिदिन हजारों श्रद्धालुओं को मिलने वाला नि:शुल्क प्रसाद/भोजन बाधित हुआ है. गैस सिलेंडर की कमी के कारण रसोई में चूल्हे नहीं जल पाए. ट्रस्ट का कहना है कि प्रशासन को पहले सूचना दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई.

काशी में पहली बार है जब गैस संकट के कारण अन्नपूर्णा मंदिर की रसोई को बंद करना पड़ा है. कोविड काल में भी यह रसोई चालू थी, उस समय यहां से खाने के पैकेट तैयार कर लोगों तक पहुंचाया जा रहा था. लेकि अब गैस किल्लत से रसोई ठप है. जानकारी के मुताबिक, यहां 10 से ज्यादा लोग प्रतिदिन निःशुल्क प्रसाद रूपी भोजन ग्रहण करते थे.

अन्नपूर्णा अन्न क्षेत्र की दो रसोईयों में से एक बंद

अन्नपूर्णा मंदिर के महंत शंकर पुरी ने बताया गया कि 9 मार्च से ही ट्रस्ट प्रबंधन ने प्रशासन से सिलेंडर की कमी के बारे में बता दिया गया था. कहा था कि सिलेंडर की जरूरत है नहीं तो रसोई बंद हो जाएगी. लेकिन किसी ने भी इसे गंभीरता से नही लिया. और अंततः आज सुबह रसोई बंद करनी पड़ी. ट्रस्ट की तरफ से बताया गया कि कोविड में भी ये रसोई बंद नही हुई थी.

अन्नपूर्णा अन्न क्षेत्र की तरफ से दो रसोई चलती है. इनमें से ये दूसरी यूनिट है जो गैस संकट के कारण बंद हो गई है. यहां पांच हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं को निःशुल्क भोजन और नास्ता कराया जाता था. 13 मार्च को अन्नपूर्णा रसोई में 2996 लोगों ने नाश्ता, 5058 लोगों ने दोपहर का खाना. शाम का नाश्ता 5171 लोगों ने और करीब 600 लोगों ने प्रसाद लिया.

25 सालों से मुफ्त और अनलिमिटेड भोजन

अन्नपूर्णा अन्न क्षेत्र ट्रस्ट पिछले 25 सालों से श्रद्धालुओं को निःशुल्क भोजन कराते आ रहा है. श्रद्धालुओं को नाश्ते में इडली, बड़ा, उपमा और आलू बोण्डा चटनी और साम्भर के साथ जबकि दोपहर में चावल, साम्भर, दो सब्जी, पापड़, अचार, दही और मीठा जबकि शाम को भी नाश्ते में पोहा, दलिया और इडली उपलब्ध रहता है. यह बिलकुल मुफ्त और अनलिमिटेड होता है.

Follow Us