मां ने महज 16 हजार रुपयों में किया बेटी का सौदा, शैतान को खुद सौंपा हाथ; दिल दहला देगी हैवानियत की कहानी

वाराणसी में एक मां ने साड़ी और 16 हजार रुपये के लिए अपनी मासूम बेटी का सौदा कर दिया. इस जघन्य कृत्य के बाद बेटी को कई बार दुष्कर्म और प्रताड़ना झेलनी पड़ी. पुलिस ने मामले का खुलासा होने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मां सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. यह घटना समाज में व्याप्त संवेदनहीनता और लालच का भयावह चेहरा उजागर करती है.

बेटी बेचने के आरोप में मां और दो अन्य आरोपियों को जेल

उत्तर प्रदेश में भगवान विश्वनाथ की नगरी वाराणसी में हैवानियत की एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है. यहां एक मां ने कुछ साड़ियों और महज कुछ रुपयों के लिए अपनी खुद की मासूम बेटी का सौदा कर दिया. इसके बाद इस बेटी के साथ रूह कपां देने वाली हैवानियत हुई. जानकारी होने पर पुलिस हरकत में आई और तीन आरोपियों को दबोच लिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

पुलिस के मुातबिक ये सौदा चंदौली के बलुआ के रहने वाले आरोपी लहरू यादव ने किया था. यह आरोपी पहले से दो बच्चों का बाप है. हाल ही में लहरू यादव अपनी उम्र कम दिखाने के लिए दिल्ली से हेयर ट्रांसप्लांट कराकर लौटा था. वो कम उम्र की किसी लड़की की तलाश में था. इसी दौरान लहरू यादव की मुलाक़ात पीड़ित बच्ची की मां से हुई. इसी साल जनवरी में लहरू यादव ने बनारस रेलवे स्टेशन पर सौदा हुआ.

मंदिर में हुई शादी की रस्म

पुलिस के मुताबिक सौदे को शादी का नाम देने के लिए आरोपी ने चंदौली के चहनिया स्थित एक मंदिर में शादी की रस्म अदायगी कराई. फिर चार महीने तक लहरू यादव ने पीड़िता को अपने परिवार से दूर रख कर रेप किया. फिर 19 मई को बनारस रेलवे स्टेशन पर ही पीड़िता को छोड़कर फरार हो गया. पीड़िता स्टेशन के आसपास बदहवासी में घूमती रही. इसी दौरान मूलतः झारखंड के रहने वाले ऑटो चालक रवि वर्मा ने मदद का झांसा देकर सारनाथ तालाब के पास लेजाकर रेप किया.

ऐसे हुआ वारदात का खुलासा

पीड़िता से रेप के बाद आरोपी उसे अपने घर पहड़िया ले आया. यहां आकर पीड़िता रोने लगी और इससे आसपास के लोगों को शक हो गया. लोगों ने जब उससे पूछा कि वो क्यूं रो रही है तो पीड़िता ने अपनी पूरी कहानी सुना दी. मामला सारनाथ थाने पहुंचा और पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू की. जांच में पता चला कि लहरू यादव ने जमीन बेचकर अब तक बीस लाख रूपये अय्याशी में फूंक चुका है. फिलहाल पुलिस ने लहरू यादव, रवि वर्मा और लड़की की मां के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अरेस्ट कर लिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Follow Us