NSUI कार्यकर्ताओं का नाले से गैस निकालने का प्रदर्शन, प्रदेश अध्यक्ष समेत 6 के खिलाफ दर्ज हुआ FIR

वाराणसी में NSUI के कार्यकर्ताओं ने एक व्यंग्यात्मक प्रोटेस्ट किया. उन्होंने नाले से गैस निकालने का प्रयास किया. इस तरह के प्रोटेस्ट की बात सामने आते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने का प्रयास किया. इससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई. फिलहाल, पुलिस ने NSUI के प्रदेश अध्यक्ष सहित 6 के खिलाफ FIR दर्ज कर लिया है.

वाराणसी में एलपीजी संकट को लेकर एनएसयूआई का प्रोटेस्ट Image Credit:

वाराणसी में एलपीजी सिलेंडर के क्राइसिस की वजह से स्थिति असामान्य होते जा रही है. होटल और रेस्टोरेंट के बाद अब छात्रावासों में भी सिलेंडर की वजह से मेस बंद हो गए हैं. रविवार यानी 15 मार्च को काशी विद्यापीठ के छात्रों ने मेस बंद होने के कारण गेट नंबर एक के सामने गैस सिलेंडर को लेकर प्रोटेस्ट किया था.

NSUI का व्यंग्यात्मक प्रोटेस्ट

प्रदर्शनकारियों ने गैस की किल्लत को लेकर अपनी आवाज उठाई और सरकार से उचित कदम उठाने की मांग की. उनका कहना था कि LPG गैस की कमी के कारण आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इन सबके बीच NSUI के कार्यकर्ताओं ने एक व्यंग्यात्मक प्रोटेस्ट किया. उन्होंने नाले से गैस निकालने का प्रयास किया.

प्रदर्शनकारियों और पुलिस के भी बहस

इस तरह के प्रोटेस्ट की बात सामने आते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने का प्रयास किया. इससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की. आखिरकार पुलिस ने सिगरा थाने की पूरी फ़ोर्स को भी मौके पर बुला लिया.

NSUI के प्रदेश अध्यक्ष समेत 6 लोगों पर एफआईआर

पुलिस ने NSUI के प्रदेश अध्यक्ष समेत 6 लोगों पर शांति भंग करने और यातायात प्रभावित करने का आरोप लगाया. NSUI कार्यकर्ताओं का कहना है कि वो बस प्रोटेस्ट कर रहे हैं और उनका प्रोटेस्ट बिना किसी को डिस्टर्ब किए शांतिपूर्वक चल रहा था. फिलहाल, पुलिस ने एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष ऋषभ पाण्डेय, रंजीत सेठ, जतिन पटेल, आदर्श सोनकर सहित आधा दर्जन छात्रों पर बीएनएस की धारा 132,223 और 285 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है.

Follow Us