अभी यूपी में नहीं थमा बारिश का दौर, आज 38 जिलों में आंधी-तूफान का अलर्ट, अब तक 72 लोगों की मौत
उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर अभी नहीं थमा है. मौमस विभाग ने आज यानी 14 मई को प्रदेश के तकरीबन 38 जिलों में आंधी तूफान आने की आशंका जताई है.देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फतेहपुर, मैनपुरी, एटा, बुलंदशहर, संभल, रामपुर, मुरादाबाद, ज्योतिबाफुलेनगर, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर, हापुड़, मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है.
उत्तर प्रदेश के मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव की स्थिति देखी जा रही है. बुधवार यानी 13 मई को प्रदेश के कई जिलों में अचानक से तेज आंधी-तूफान और बारिश की स्थिति देखी गई. दोपहर बाद शुरू हुए आंधी-बारिश के सिलसिले में अब तक 70 लोगों की मौत हो चुकी है. आंधी-पानी से सबसे ज्यादा नुकसान पूर्वी यूपी के जिलों को हुआ है. मौसम विभाग ने आज भी तकरीबन 38 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है.
इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट
आईएमडी ने आज यानी 14 मई को लेकर देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फतेहपुर, मैनपुरी, एटा, बुलंदशहर, संभल, रामपुर, मुरादाबाद, ज्योतिबाफुलेनगर, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर, हापुड़, मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, फर्रुखाबाद, शाहजहांपुर, पीलीभीत, खीरी, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, कानपुर, कानपुर देहात, गोंडा, श्रावस्ती में गर्जन, बारिश, वज्रपात और ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.
20 मई से पड़ेगी रिकॉर्डतोड़ गर्मी
प्रदेश के कई जिलों में आज भी 60 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं बह सकती है. फिलहाल, उत्तर भारत में सक्रिय एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ के चलते यह स्थिति आने वाले कुछ दिनों तक बनी रह सकती है. 20 मई तक पश्चिमी विक्षोभ का असर पूरी तरह समाप्त हो जाएगा. इसके बाद तापमान में फिर से भारी इजाफा हो सकता है.
सीएम योगी ने अधिकारियों को दिया ये निर्देश
फिलहाल, CM योगी आदित्यनाथ ने आंधी, तूफान आकाशीय बिजली से हुई जनहानि का संज्ञान लिया है. CM योगी ने मृतकों के शोक संतप्त परिजन के प्रति संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने को घायलों का उचित इलाज करवाने के निर्देश दिए हैं. CM ने DM को फील्ड पर निकल कर पीड़ितों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं. CM ने आकाशीय बिजली से हुई जनहानि, पशु हानि पर 24 घंटे में मुआवजा देने का निर्देश दिया है.
बांदा रहा सबसे गर्म जिला
पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे गर्म 43.6 डिग्री के साथ सबसे गर्म जिला बांदा रहा है. फिर , झांसी में 43, प्रयागराज में 43 और हमीरपुर में 41.2 डिग्री अधिकतम तापमान रहा. वहीं, न्यूनतम तापमान की बात करें तो नजीबाबाद 22 डिग्री के साथ पहले स्थान पर रहा. फिर फिर ओरई में 22.8, कानपुर में 23 और हरदोई में 23.8 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा.
