वाराणसी और झांसी में 34 डिग्री के पार पहुंचा पारा, UP में शुरू हो गया गर्मी का कहर, जाने अपने शहर के मौसम का हाल

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 3 से 4 दिनों बाद प्रदेश भर के तापमान में क्रमिक वृद्धि देखने को मिलेगी. इसके साथ ही गर्मी और भी बढ़ेगी. इस दौरान तापमान में 3 से 4 डिग्री का इजाफा हो सकता है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक इस बार प्रदेश में सामान्य से ज्यादा गर्मी पड़ सकती है.

यूपी में मौसम का हाल

यूपी में गर्मी ने पूरी तरह से दस्तक दे दी है. रजाई और कंबल वाले दिन लद गए हैं. तापमान इस कदर बढ़ चुका है कि लोगों को गर्मी से राहत पाने के लिए पंखे का सहारा लेना प़ड़ रहा है. मार्च महीने में ही अप्रैल और मई जैसी गर्मी पड़ रही है. प्रदेश में अधिकतम तापमान 35 डिग्री के करीब पहुंच गया है. आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी होने का पूर्वानुमान है.

सभी 75 जिले ग्रीन जोन की स्थिति में

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 3 से 4 दिनों बाद प्रदेश भर के तापमान में क्रमिक वृद्धि देखने को मिलेगी. इसके साथ ही गर्मी और भी बढ़ेगी. फिलहाल, प्रदेश में मौसम शुष्क है. सभी 75 जिले ग्रीन जोन की स्थिति में है. आज यानी 02 जनवरी के दिन की शुरुआत खिली धूप से होगी. दिन बढ़ने के साथ-साथ धूप की तल्खी में और भी इजाफा होगा. हालांकि, इस दौरान जरूर 15 से 20 किलोमीटर की रफ्तार हवाएं चलेंगी. हालांकि, इससे गर्मी से राहत मिलने की गुंजाइश कम है.

अभी और सताएगी गर्मी

आईएमडी के मुताबिक 4 दिन बाद प्रदेश के अलग-अलग जिलो में फिर तापमान में उछाल आएगा.इस बीच 4 मार्च को नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा. लेकिन इसका असर सीमित है. तापमान में इजाफा जरूर हो सकता है, लेकिन इसके चलते बारिश की संभावनाएं थोड़ी कम हैं. मौसम विभाग ने लोगों को बदलते मौसम को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है.न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 20 डिग्री से ऊपर के अंतर के चलते सर्दी-जुकाम के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं.

सामान्य से ज्यादा दर्ज किया गया तापमान

पिछले 24 घंटे के अंतराल में तापमान में इजाफा सामान्य से ज्यादा देखा गया है. प्रदेश में वाराणसी सबसे गर्म जिला रहा. यहां अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री दर्ज किया गया. फिर झांसी में 34, बांदा और प्रयागराज में 33.8 और आगरा में 33.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. वहीं, न्यूनतम तापमान की बात करें तो बहराइच पहले स्थान पर रहा. यहां सबसे कम तापमान 12.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया.फिर अयोध्या में 12.5,मुजफ्फरनगर में 13.7 और हरदोई में 14 डिग्री दर्ज किया गया.