यूपी में आज भी बरसेंगे बादल; वाराणसी, आगरा, नोएडा समेत 30 जिलों में गिरेंगे ओले…तेज आंधी का भी अलर्ट

प्रदेश के अधिकतर जिलों में आज भी अच्छी-खासी बारिश का अलर्ट है. आईएमडी ने आज भी बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर समेत 30 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है.

यूपी में मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश में फिर से बारिश का दौर शुरू हो चुका है. 04 मई में प्रदेश के 60 से अधिक जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश की स्थिति देखी गई. प्रदेश में अधिकतर जिलों में आज भी अच्छी-खासी बारिश का अलर्ट है. मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में 7 मई तक इसी तरह का मौसम बना रहेगा.

इन जिलों में येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग यानी कि आईएमडी ने संभल, बदायूं, कांशीरामनगर, अमरोहा, फर्रुखाबाद, मैनपुरी, एटा, फिरोजाबाद, आगरा, गौतमबुद्धनगर, अमेठी, रायबरेली, सोनभद्र, चंदौली, वाराणसी, गाजीपुर, आजमगढ़, फतेहपुर और बांदा जिले में आंधी और बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है.

इन जिलों बारिश का ऑरेंज अलर्ट

आईएमडी ने बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, जौनपुर, प्रतापगढ़, कौशांबी, चित्रकूट, प्रयागराज, मिर्जापुर और भदोही में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में तेज बारिश के साथ-साथ 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है.

बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त

04 मई को तेज आंधी-पानी के साथ-साथ बारिश और ओलावृष्टि ने प्रदेश में बहुत कहर मचाया है. कई जगहों पर बिजली के पोल धाराशायी होने की खबर है. इसके प्रदेश के कई जिलों में बिजली व्यवस्था खराब हो गई है. इसके अलावा पेड़ों के गिरने की खबर है, जिससे जानमाल की भारी हानि की सूचना है.

इन जिलों में ओलावृष्टि की आशंका

आज भी बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर समेत 30 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है.

ओरई रहा सबसे गर्म जिला

पिछले 24 घंटे के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी आई है. 41 डिग्री के साथ ओरई सबसे गर्म जिला रहा. फिर बांदा में 40.4, झांसी में 40.3, आगरा में 39.6 और हमीरपुर में 37.2 अधिकतम तापमान रहा. वहीं, न्यूनतम तापमान की बात करें तो 15 डिग्री के साथ हरदोई पहले स्थान पर रहा. फिर बरेली 16.9 और शाहजहांपुर और मुजफ्फरनगर में 18.1 न्यूनतम तापमान रहा.

Follow Us