यूपी में आंधी-बारिश ने मचाया हाहाकार, 24 घंटे में 24 लोगों की मौत…अब भी नहीं टला है खतरा

उत्तर प्रदेश में आंधी-बारिश ने कहर मचा रखा है. पिछले 24 घंटे के दौरान बारिश और तूफान के चलते अलग-अलग घटनाओं में प्रदेश भर से 24 लोगों की मौत हो गई है. खतरा फिलहाल अब भी टला नहीं है. प्रदेश में आज भी आंधी-पानी, ओलावृष्टी और बारिश का अलर्ट है.यह स्थिति 7 मई तक रहने की आशंका है.

यूपी में बारिश

उत्तर प्रदेश में आंधी-तूफान के साथ-साथ बारिश ने कहर मचा रखा है. 04 मई यानी सोमवार को मौसम ऐसा बिगड़ा कि प्रदेश के अधिकतर जिलों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया. बड़ी संख्या में पेड़ों के गिरने और बिजली के पोल धाराशायी होने की रिपोर्ट सामने आई है. कई जिलों में बिजली व्यवस्था ठप हो गई. खराब मौसम के चलते गोरखपुर में तीन उड़ानों को करना डायवर्ट और एक को रद्द करना पड़ा. पूरे प्रदेश में पिछले 24 घंटे में मौसम के कहर के चलते 24 लोगों की मौत हो गई.

आगरा में लिंटर गिरने से मासूम भाई-बहन की मौत हो गई. माता-पिता और एक बहन घायल बताए जा रहे हैं. संभल में भी बारिश से मकान की छत ढाई गई इसमें एक छात्रा की डबकर मौत हो गई. गोरखपुर बस्ती मंडल में चार लोगों की मौत हो गई . बलिया में एक गाजीपुर में तीन लोगों की मौत,.बागपत में एक लोगों की मौत हो गई जबकि बुंदेलखंड में दो लोगों की मौत हुई.बहराइच, बलरामपुर, अंबेडकर नगर में बिजली गिरने से लोगों की मौत की खबर है.

इन जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी

यूपी में खतरा फिलहाल टला नहीं है. प्रदेश में आज भी आंधी-पानी, ओलावृष्टी और बारिश का अलर्ट है. संभल, बदायूं, कांशीरामनगर, अमरोहा, फर्रुखाबाद, मैनपुरी, एटा, फिरोजाबाद, आगरा, गौतमबुद्धनगर, अमेठी, रायबरेली, सोनभद्र, चंदौली, वाराणसी, गाजीपुर, आजमगढ़, फतेहपुर और बांदा जिले में मौसम विभाग मे आंधी और बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है.

इन जिलों 60 KM/H की रफ्तार से बहेंगे हवाएं

मौसम विभाग के मुताबिक बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, जौनपुर, प्रतापगढ़, कौशांबी, चित्रकूट, प्रयागराज, मिर्जापुर और भदोही में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में तेज बारिश के साथ-साथ 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है. ऐसे में लोगों सरकार की तरफ से लोगों को घरों से बाहर अनावश्यक ना निकलने की सलाह दी गई है. आंधी, बारिश की स्थिति में पेड़ और बिजली के पोल के पास ना खड़े रहने को कहा गया है.

इन जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट

बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर समेत 30 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक 7 मई तक प्रदेश में ऐसा ही मौसम रहेगा.

Follow Us