यूपी में थमा बारिश का दौर, लेकिन ठंड हवाओं छुटकारा नहीं, इस तारीख से फिर तापमान में होगा इजाफा
आईएमडी के मुताबिक 22 मार्च को प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी संभाग के सभी जिले ग्रीन जोन में पहुंच गए हैं. यानी अब इन जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात की संभावना नहीं हैं. लेकिन, सुबह और शाम के वक्त अब भी ठंडी हवाओं से छुटकारा नहीं मिलेगा. अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी.
यूपी में पिछले 3 दिनों से बारिश का दौर देखा जा रहा था. लेकिन अब प्रदेश से बारिश वाले दिनों की छुट्टी होती दिख रही है. मौसम विभाग की मानें तो काले बादलों की तकरीबन विदाई हो चुकी है. अगले 7 से 8 दिन प्रदेश सभी जिले ग्रीन जोन की स्थिति में रहेंगे. लेकिन, सुबह और शाम के वक्त अब भी ठंडी हवाओं से छुटकारा नहीं मिलेगा. अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी.
29 मार्च तक ग्रीन जोन की स्थिति में रहेगा प्रदेश
आईएमडी के मुताबिक 22 मार्च को प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी संभाग के सभी जिले ग्रीन जोन में पहुंच गए हैं. यानी अब इन जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात की संभावना नहीं हैं. 28-29 मार्च तक मौसम ऐसा ही रहने वाला है. अनुमान है कि अगले एक सप्ताह में अधिकतम तापमान में भी भारी उछाल आएगा. 25 मार्च से तापमान में इजाफा दिख सकता है. दिन के वक्त अच्छी धूप खिली रहेगी. लेकिन अभी तेज हवाएं चलती रहेंगी.
शनिवार को भी दिखा यूपी में पश्चिमी विक्षोभ का असर
मार्च महीने के सबसे सशक्त पश्चिमी विक्षोभ का असर तीसरे दिन शनिवार यानी 21 मार्च को भी बना रहा. प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश, ओलावृष्टि और बिजली गिरने की घटनाएं हुईं. अधिकतम तापमान में तेजी से गिरावट के चलते लोगों को हल्की ठंडक सी महसूस हुई. असमय बारिश से फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है. इसके अलाव बिजली गिरने की घटना से 11 लोगों की मौत भी हो गई.
अयोध्या रहा सबसे गर्म जिला
पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे गर्म जिला अयोध्या रहा. यहां अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री रहा.फिर वाराणसी में 31.4, बलिया में 31 और बुलंदशहर में 30.5 डिग्री अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया. वहीं, न्यूनतम तापमान की बात करें तो सबसे ठंडा शहर नजीबाबाद रहा. यहां न्यूनतम तापमान 11 डिग्री पाया गया. फिर मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर में 13 डिग्री और मेरठ, अलीगढ़ में 13.6 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया.
