यूपी में अब भीषण गर्मी ने मचाया हाहाकार, 50 जिलों में हीट वेव का अलर्ट, बांदा में पारा 48 डिग्री के पास

मौसम विभाग ने आज उत्तर प्रदेश के 50 से ज्यादा जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया है. दरअसल, प्रदेश में तेज धूप के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की हवाएं भी चल रही हैं. यही वजह है है कि लू का असर ज्यादा महसूस हो रहा है. इसके अलावा नौतपा की स्थिति के चलते भी गर्मी काफी ज्यादा महसूस हो रही है.

उत्तर प्रदेश में सता रही गर्मी

उत्तर प्रदेश में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है. अधिकांश जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार रिकॉर्ड किया जा रहा है. 19 मई को 22 जिलों में लू का अलर्ट था. फिलहाल, प्रदेश में नौतपा की शुरुआत हो गई है. यह आने वाले दिनों के तापमान में और इजाफा करेगा.

हाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ा

उमस और बढ़ते तापमान के कारण स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं जैसे डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ गया है, इसलिए विभाग ने दोपहर 12 से 3 बजे के बीच घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है. इसके अलावा पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी है.

यूपी के 50 जिलों में हीटवेव का अलर्ट

मौसम विभाग ने प्रयागराज, कौशांबी, चित्रकूट, बांदा, फतेहपुर, हमीरपुर, जालौन, झांसी, महोबा, इटावा, औरेया, फिरोजाबाद और आगरा जिले में हीट वेव के साथ-साथ गर्म रातों को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है. वहीं ललितपुर, कानपुर देहात, कानपुर, रायबरेली, प्रतापगढ़, जौनपुर, वाराणसी, चंदौली, बलिया समेत 50 से अधिक जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है.

30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा से हवाएं भी चल रही

कि प्रदेश में तेज धूप के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की हवाएं भी चल रही हैं. यही वजह है कि लू का असर ज्यादा महसूस हो रहा है. प्रदेश के 30 प्रमुख शहरों में 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक का तापमान पाया गया है. मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक आने वाले दिनों में लू का प्रभाव और भी महसूस होगा.

बांदा रहा सबसे गर्म जिला

पिछले 24 घंटे के दौरान बांदा में 47.6 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया. फिर प्रयागराज में 46.7, झांसी में 45.7 और वाराणसी में 45 अधिकतम तापमान पाया गया. वहीं, न्यूनतम तापमान की बात करें तो नजीबाबाद 15 डिग्री के साथ पहले स्थान पर रहा. फिर मुजफ्फरनगर में 17.8, बहराइच में 18.4 और हरदोई में 26 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा.

Follow Us