यूपी में एक बार फिर तूफान का अलर्ट, 38 जिलों में होगी घनघोर बारिश, 60 KM/H की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी

पाकिस्तान के ऊपर 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है. साथ ही एक ट्रफ लाइन दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश से छत्तीसगढ़ और झारखंड होते हुए पश्चिम बंगाल तक जा रही है. दोनों ही सिस्टम के एक साथ आने से यूपी समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश की स्थिति बन रही है. यही वजह यूपी के 38 जिलों में आज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

यूपी में मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश में फिर से मौसम बदलने की आशंका लग रही है. मौसम विभाग की तरफ से प्रदेश में एक बार फिर बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं. साथ ही आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका जाहिर की है.

इन जिलों में घनघोर बारिश का अलर्ट

आईएमडी ने श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरेया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, झांसी, ललितपुर और आसपास के क्षेत्रों समेत प्रदेश के 38 जिलों में तेज हवाओं और बारिश का अलर्ट जारी किया है.

पश्चिमी विक्षोभ और ट्रफ लाइन के चलते होगी बारिश

पाकिस्तान के ऊपर 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है. साथ ही एक ट्रफ लाइन दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश से छत्तीसगढ़ और झारखंड होते हुए पश्चिम बंगाल तक जा रही है. दोनों ही सिस्टम के एक साथ आने से यूपी समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश की स्थिति बनी हुई है.

2 दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी

फिलहाल, पिछले 2 दिनों से प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ रही है. दिन के वक्त तेज धूप निकलने से लोग बेहाल हैं. झांसी, प्रयागराज, वाराणसी और आगरा जैसे जिलों में एक बार फिर अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पास चला गया. हालांकि,12 मई को बारिश की संभावनाओं के चलते अधिकतम तापमान में थोड़ी-बहुत गिरावट आ सकती है.

प्रयागराज रहा सबसे गर्म जिला

पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे अधिक तापमान प्रयागराज में रिकॉर्ड किया गया. यहां मैक्सिमम टेंपरेचर 39.6 डिग्री रहा. फिर,झांसी में 39.4, बांदा में 39.2, वाराणसी और आगरा में 38.5 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं, न्यूनत तापमान की बात करें 21.2 डिग्री के साथ नजीबाबाद पहले स्थान पर रहा. फिर हरदोई में 21.5, बाराबंकी में 22, ओरई में 22.4 और चुर्क में 22.6 डिग्री न्यूनतम तापमान पाया गया.

Follow Us