CM योगी को जान से मारने और राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, डायल-112 व्हाट्सएप पर आई धमकी से हड़कंप

यूपी पुलिस की आपातकालीन सेवा डायल-112 के व्हाट्सएप पर सीएम योगी को जान से मारने और राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. मैसेज सामने आते ही पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है.धमकी भेजने वाले मोबाइल नंबर की लोकेशन और पहचान करने के लिए तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर तीव्र जांच चल रही है.

सीएम योगी प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तर प्रदेश पुलिस की आपातकालीन सेवा डायल-112 के आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने और अयोध्या के राम मंदिर को बम से उड़ाने की खुली धमकी दी गई है. यह धमकी भरा संदेश शनिवार शाम करीब 4 बजे आया था.धमकी देने वाले व्यक्ति ने लिखा कि 24 घंटे के अंदर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मार दिया जाएगा.साथ ही राम मंदिर को बम विस्फोट से उड़ाने की भी धमकी दी गई.

मैसेज सामने आते ही मचा हड़कंप

मैसेज सामने आते ही पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है.तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी गई है. सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया. यह खबर सामने आते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया. यूपी-112 की सोशल मीडिया सेल में तैनात इंस्पेक्टर सहेंद्र ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया है.सुशांत गोल्फ सिटी थाने में आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई है.

पुलिस का दावा- जल्द ही मैसेज भेजने वाले को पकड़ लेंगे

एसीपी गोसाईंगंज ऋषभ यादव ने बताया कि साइबर टीम और सर्विलांस यूनिट तुरंत सक्रिय हो गई है.धमकी भेजने वाले मोबाइल नंबर की लोकेशन और पहचान करने के लिए तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर तीव्र जांच चल रही है. पुलिस जल्द ही आरोपी तक पहुंचने का दावा कर रही है. फिलहाल, पुलिस आरोपी को पकड़ने के युद्धस्तर मोड में आ चुकी हैय

अयोध्या में हाई अलर्ट

राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी के बाद अयोध्या प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट हो गई हैं.राम जन्मभूमि परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया गया है. मंदिर परिसर और आसपास की गतिविधियों पर सख्त निगरानी बढ़ा दी गई है.हर आने-जाने वाले व्यक्ति और वाहन की गहन जांच की जा रही है.जांच की दिशापुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि धमकी किस मंशा से दी गई है.

Follow Us