UP वालों के लिए भारी अगले 24 घंटे, घनघोर बारिश के 100 KM/H की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, ओलावृष्टि का भी अलर्ट

अगले 24 घंटे प्रदेश वासियों के लिए भारी पड़ सकते हैं. इस दौरान 60 से अधिक जिलों में घनघोर बारिश का अलर्ट है. साथ 70 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की भी आशंका है, जिससे जानमाल को भारी नुकसान हो सकता है.

यूपी में बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश के अधिकांश शहरों में गुरुवार रात यानी 28 मई को मौसम बदल गया. पिछले कुछ हफ्तों से लू से परेशान प्रदेश वासियों को बारिश के चलते राहत मिली है. मौसम विभाग का अनुमान है कि उत्तर प्रदेश में मौसम का यह बदला हुआ मिजाज 31 मई तक बना रह सकता है. इसा दौरान अधिकतम तापमान में भी 3 से 4 डिग्री की गिरावट आएगी.

60 से अधिक जिलों में बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

मौसम विभाग ने करीब 60 जिलों में ओलावृष्टि में ओलावृष्टि और बारिश की चेतावनी जारी की है. इसके अलावा सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल और बदायूं समेत 12 जिलों में बारिश को लेकर रेड अलर्ट भी जारी किया है.

यूपी वालों के लिए भारी अगले 24 घंटे

आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले 48 से 72 घंटों के दौरान प्रदेश में तेज आंधी, गरज-चमक और बिजली गिरने की घटनाओं में इजाफा हो सकता है. अगले 24 घंटे प्रदेश वासियों के लिए भारी पड़ सकते हैं. 70 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के चलते जानमाल को भारी नुकसान हो सकता है.

मौसम विभाग ने लोगों से ये अपील की

मौसम वैज्ञानिकों ने आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली की चेतावनी को देखते हुए आम जनता से सतर्क रहने की अपील की है. आंधी और बिजली कड़कने के दौरान ऊंचे पेड़ों, जर्जर इमारतों, टिन शेड और बिजली के खंभों या ट्रांसफार्मर के पास बिल्कुल खड़े न होने की सलाह दी गई है. साथ ही अगर किसानों ने अपनी कटी हुई फसलों को खुले में रखा है तो उसे सुरक्षित जगह पहुंचाने का निर्देश दिया गया है.

बांदा रहा सबसे गर्म जिला

पिछले 24 घंटे के दौरान 47.8 डिग्री के साथ बांदा प्रदेश के साथ-साथ देश का सबसे गर्म शहर रहा. फिर प्रयागराज में 46.4, झांसी में 46, ओरई में 45.6 और हमीरपुर में 45.2 डिग्री अधिकतम तापमान रहा. वहीं, न्यूनतम तापमान की बात करें तो 20.6 डिग्री के साथ नजीबाबाद पहले स्थान पर रहा. फिर मुजफ्फरनगर, बाराबंकी में 23.4, हरदोई में 24.5 और गोरखपुर में 24.6 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया.

Follow Us