यूपी वालों को हीटवेव से मिलेगी राहत, फिर आ रहा आंधी-पानी का दौर, इस तारीख से झमाझम बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय हो रहा है.साथ ही प्रदेश में पुरवाई हवाएं सक्रिय हो रही हैं. यह बंगाल की खाड़ी से नमी लेकर आ रही है.ऐसे में आईएमडी की तरफ से ने 28 मई के आसपास लखनऊ समेत पूरे उत्तर प्रदेश में बारिश, आंधी और गरज-चमक का दौर शुरू होने का पूर्वानुमान जारी किया गया है.
उत्तर प्रदेश में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है. उमस और लू की मार से हर कोई परेशान है. प्रदेश के कई जिलों में पारा 45 डिग्री के पार पाया जा रहा है. बांदा पिछले कई दिलों से देश के सबसे गर्म शहर में से एक रिकॉर्ड किया जा रहा है. हालांकि, मौसम विभाग के एक पूर्वानुमान ने प्रदेशवासियों में उमस और लू से बचने की उम्मीद जता दी है.
28 मई स बदल सकता है मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में पुरवाई हवाएं सक्रिय हो रही हैं. यह बंगाल की खाड़ी से नमी लेकर आ रही है. इसके अलावा उत्तर भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय हो रहा है. ऐसे में मौसम विभाग ने 28 मई के आसपास लखनऊ समेत पूरे उत्तर प्रदेश में बारिश, आंधी और गरज-चमक का दौर शुरू होने का पूर्वानुमान जारी किया है.
तापमान में आएगी गिरावट
बारिश और तेज हवाओं के प्रभाव से प्रदेश के अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है. इस दौरान 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है और छिटपुट बारिश भी हो सकती है. सोमवार यानी 25 मई को कई जिलों में तेज हवाएं भी रिकॉर्ड की गई.
हीटवेव के चलते सावधानी बरतने की अपील
फिलहाल प्रदेश में हीट वेव के कहर के चलते मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय अनावश्यक रूप से धूप में निकलने से बचने, हल्के सूती कपड़े पहनने, पर्याप्त मात्रा में पानी और तरल पदार्थ लेने की सलाह दी है. इसके अलावा पशुपालकों को दोपहर में जानवरों को खुले में न छोड़ने और उन्हें छायादार स्थानों पर रखने की भी सलाह दी गई है.
बांदा रहा सबसे गर्म जिला
प्रदेश में सबसे अधिक तापमान बांदा में 47.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. इसके अलावा झांसी में 46.0, उरई में 45.8, आगरा में 45.5 और प्रयागराज में 45.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. वाराणसी बीएचयू में अधिकतम तापमान 44.9 डिग्री और गाजीपुर में 44.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.
