चलती पैसेंजर ट्रेन में युवक की निर्मम पिटाई, सीट के मामूली विवाद ने छीन ली जिंदगी

बागपत के खेकड़ा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां सीट विवाद के चलते एक युवक की चलती ट्रेन में बेरहमी से पिटाई की गई, जिससे उसकी मौत हो गई. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पीड़ित परिवार ने साजिश का आरोप लगाया है. जीआरपी मामले की […]

चलती ट्रेन में निर्मम पिटाई: युवक की मौत, वीडियो वायरल

बागपत के खेकड़ा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां सीट विवाद के चलते एक युवक की चलती ट्रेन में बेरहमी से पिटाई की गई, जिससे उसकी मौत हो गई. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पीड़ित परिवार ने साजिश का आरोप लगाया है. जीआरपी मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी है.

यह घटना शुक्रवार रात की है. दिल्ली से सहारनपुर जा रही पैसेंजर ट्रेन में सीट को लेकर शुरू हुई कहासुनी ने भीषण रूप ले लिया. इस दौरान लोगों ने एक युवक की जमकर पिटाई कर दी, मारपीट में बुरी तरह घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई. ट्रेन में मौजूद लोगों ने मारपीट की पूरी घटना को रिकॉर्ड किया. हालांकि, हैरान करने वाली बात यह है कि बर्बरता के वक्त युवक की मदद के लिए कोई आगे नहीं आया. सभी मूकदर्शक बनकर वीडियो बनाते रहे.

खेकड़ा स्टेशन पहुंचते ही हमलावर मौके से फरार

मृतक युवक का नाम दीपक यादव है. 39 साल का दीपक खेकड़ा कस्बे के मोहल्ला अहिरान का रहने वाला था. वह रोजाना दिल्ली से अपने घर आता-जाता था. वह दिल्ली के भागीरथ पैलेस में ही एक दुकान पर नौकरी करता था. घटना उस वक़्त हुई जब ट्रेन दिल्ली से सहारनपुर जाने के क्रम में खेकड़ा के पास पहुंच रही थी. इस दौरान कुछ यात्रियों ने दीपक से जबरन सीट खाली करने को कहा. दीपक के विरोध करने पर उसकी पिटाई कर दी.

मारपीट के वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक युवक को कई सारे लोग पिटाई रहे हैं. इतना ही नहीं कुछ महिला भी युवक के साथ मारपीट करती दिख रही हैं. वहीं, ट्रेन के खेकड़ा स्टेशन पहुंचते ही हमलावर मौके से कूदकर फरार हो गए, जबकि गंभीर रूप से घायल दीपक को अस्पताल पहुंचाया गया. लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. दीपक के परिवार वालों का कहना है कि उन्हें फोन पर इसका जानकारी मिली, लेकिन जब तक वह अस्पताल पहुंचे बहुत देर हो चुकी थी.

परिजनों ने लगाया साजिश का आरोप

परिजनों का आरोप है कि यह हमला पहले से रची गई साजिश का हिस्सा हो सकता है, क्योंकि कुछ दिन पहले दीपक के दोस्तों से भी इसी ट्रेन में झगड़ा हो चुका था. उन्होंने बताया कि करीब दस दिन पहले भी इसी रूट की ट्रेन में मारपीट हुई थी. फिलहाल, जीआरपी बड़ौत राजकीय रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. कई यात्रियों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

इनपुट- पारस जैन

Follow Us