पानी के लिए प्रेमिका ने जैसे कहा कि ट्रेन से कूद जाऊंगी.. तभी प्रेमी ने दिया धक्का

बरेली में एक युवक ने अपनी प्रेमिका को चलती ट्रेन से धक्का दे दिया. इस घटना में युवती की दर्दनाक मौत हो गई, उसका शरीर दो टुकड़ों में बंट गया. यह घटना बरेली सिटी स्टेशन के पास हुई है. आरोपी प्रेमी को जीआरपी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, जिसने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया.

प्रेमी ने मामलू विवाद पर चलती ट्रेन से प्रेमिका को फेंका

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है. जहां पीने के पानी को लेकर हुए झगड़े के बाद एक युवक ने अपनी प्रेमिका को चलती ट्रेन से धक्का दे दिया. इससे महिला की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. पुलिस के समाने आरोपी ने अपना जुल्म कबूल किया है.

दरअसल. यह घटना बरेली के सिटी रेलवे स्टेशन की है. स्टेशन अधीक्षक ने मामले की सूचना जीआरपी को दी थी. सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस के मुताबिक घटना गुरुवार शाम करीब 5:40 बजे उस समय हुई जब ट्रेन बरेली सिटी स्टेशन पहुंचने वाली थी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

ट्रेन से कूदने की धमकी दी तो दे दिया धक्का

बताया जा रहा है कि ट्रेन में सफर के दौरान रुखसाना और उसके प्रेमी के बीच पीने के पानी को लेकर विवाद हो गया. दोनों के बीच कहासुनी बढ़ गई. इसी दौरान रुखसाना ने ट्रेन से कूदने की धमकी दी. पुलिस के अनुसार इसी बात पर गुस्से में आकर युवक ने उसे चलती ट्रेन से धक्का दे दिया. गिरते ही महिला दूसरी ट्रेन की चपेट में आ गई औऱ उसके दो टुकड़े हो गए.

घटना के बाद जीआरपी पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है. उससे पूछताछ की ताकि घटना की पूरी सच्चाई सामने आ सके. जीआरपी बरेली सिटी थाने के इंस्पेक्टर अमित शर्मा ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने अपना जुल्म.कबूल कर लिया है, उसने बताया है कि पानी को लेकर विवाद हुआ था. मैंने ही ट्रेन से धक्का दे दिया

भोपाल की रहने वाली, पति से हो गई थी अलग

मृतक महिला रुखसाना मध्य प्रदेश के भोपाल की रहने वाली बताई जा रही है. उसका अपने पति इरफान से काफी समय पहले अलगाव हो गया था. रुखसाना के दो बच्चे शादाब और समीर हैं, जो इस समय अपने ननिहाल में रह रहे है. वह काफी समय से मैनपुरी के किशनी के रहने वाले युवक के साथ बरेली के सुभाषनगर में किराये के मकान में रह रही थी.

दोनों के बीच सहमति से संबंध थे और वे साथ ही रहते थे. घटना के दिन, दोनों किसी निजी काम से बदायूं गए हुए थे. वहां से गुरुवार को 55307 कासगंज-रामनगर पैसेंजर ट्रेन से वापस बरेली लौट रहे थे. इसी दौरान ट्रेन में दोनों के बीच झगड़ा हो गया. घटना के बाद जीआरपी ने रुखसाना के परिवार को जानकारी दे दी गई है. आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.