वैलेंटाइन-डे पर नाबालिग के साथ मंदिर पहुंचा मुस्लिम युवक, एकांत में करने लगा अजीब हरकत; फिर जो हुआ…
हापुड़ में वैलेंटाइन डे पर मंदिर में एक मुस्लिम युवक और नाबालिग हिंदू लड़की के बीच हुई आपत्तिजनक हरकत के बाद हंगामा हो गया. हिंदू संगठनों ने इसे 'लव जिहाद' बताते हुए विरोध प्रदर्शन किया और आरोपी को पकड़ लिया. पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया, लेकिन परिजनों की तहरीर न मिलने पर चेतावनी देकर छोड़ दिया. इस घटना ने वैलेंटाइन डे के खिलाफ भारतीय संस्कृति के नाम पर हो रहे विरोध को भी हवा दी है.
उत्तर प्रदेश के हापुड़ में वैलेंटाइन डे पर एक हैरान करने वाली घटना हुई है. यहां एक मुस्लिम युवक नाबालिग हिंदू लड़की को लेकर मंदिर में आया और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा. हिंदू संगठनों को इसकी जानकारी हुई तो बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए और आरोपी दबोच लिया. इसके बाद लव जिहाद का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया. इतने में पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को हिरासत में लेकर थाने में बैठा दिया.
घटना हापुड़ में दिल्ली रोड स्थित एक मंदिर में शनिवार दोपहर का है. पुलिस के मुताबिक यहां आनंद विहार कालोनी में रहने वाला एक मुस्लिम युवक और अपनी गर्ल फ्रेंड के साथ मंदिर में बैठा था. एकांत पाकर दोनों एक दूसरे के साथ छेड़छाड़ करने लगे. मंदिर के पुजारी ने देखा तो उसने हिंदू संगठनों को खबर कर दी. थोड़ी ही देर में काफी संख्या में हिंदू संगठनों के लोग वहां पहुंच गए और आरोपी को धर दबोचा. इस दौरान लोगों ने जब दोनों से पूछताछ की तो लड़की डर के मारे रोने लगी. इतने में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और हिंदू संगठनों को समझा बुझाकर शांत कराया.
परिजनों ने नहीं दी तहरीर
शहर कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर विनोद पांडेय के मुताबिक हिंदू संगठनों से छुड़ाकर इस प्रेमी युगल को थाने लाया गया. यहां लड़की के परिजनों को भी बुलाया गया, लेकिन परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी. ऐसे में पुलिस ने दोनों को चेतावनी देकर छोड़ दिया है. उधर, अमरोहा और मुरादाबाद में हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने वैलेंटाइन डे का विरोध किया. इस दौरान इन लोगों ने सड़कों पर नारेबाजी की और वैलेंटाइन डे का कार्ड जलाकर प्रदर्शन किया.
वैलेंटाइन डे के बहाने अश्लीलता का आरोप
नोएडा-गाजियाबाद से लेकर अयोध्या-लखनऊ तक हिंदू संगठनों ने वैलेंटाइन डे का विरोध किया. इन संगठनों ने आरोप लगाया कि वैलेंटाइन डे की आड़ में देश में अश्लीलता फैलाई जा रही है. इसे भारतीय संस्कृति पर पाश्चात्य सभ्यता का आक्रमण करार देते हुए लोगों को प्रेम की परिभाषा राधा-कृष्ण व शिव-पा र्वती से सीखने की अपील की. इन संगठनों ने चेतावनी दी कि वैलेंटालेंटाइन डे के नाम पर परोसी जा रही फूहड़ता व अश्लीलता को किसी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
