यूपी में सर्दी की हो गई विदाई! दो दिन बरसेंगे बरसेंगे बादल, जानें अपने शहर के मौसम का हाल

यूपी के मौसम में अब कोई कोई खास तब्दीली नहीं आएगी. तापमान में इजाफा ही होगा. हालांकि, पहाड़ों पर सक्रिय पश्चिम विक्षोभ का असर 16 और 17 फरवरी को दिख सकता है. प्रदेश के कई जिलों में बारिश हो सकती है

क्या आज होगा बारिश?

यूपी में सर्दी अब विदाई की ओर है. फरवरी महीने में ही गर्मी की आहट नजर आने लगी है. राज्य में अधिकतम तापमान 30 डिग्री के ऊपर दर्ज किया जाने लगा है. वहीं, न्यूनतम तापमान में भी अच्छा खासा इजाफा नजर आ रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों में प्रदेश से ठंडक पूरी तरह से गायब हो जाएगी.

16 और 17 तारीख को बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक दो से तीन दिनों तक कोई मजबूत मौसम तंत्र सक्रिय नहीं है. इसलिए मौसम में कोई खास तब्दीली नहीं आएगी. हालांकि, पहाड़ों पर सक्रिय पश्चिम विक्षोभ का असर 16 और 17 फरवरी को दिख सकता है. प्रदेश के कई जिलों में बारिश हो सकती है. इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती है.

तापमान में होगा इजाफा

फिलहाल, उत्तर प्रदेश के तापमान में गिरावट की संभावना कम है. अब तापमान में इजाफा ही होगा. अगले 3 दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक का उछाल आएगा. तापमान में फिर लगातार बढ़ोतरी ही देखी जाएगी. इस बार फरवरी महीने में ही मार्च जैसा मौसम हो गया है.

अधिक सतर्कता की जरूरत

मौसम विभाग ने तापमान में आ रही तब्दीली को लेकर लोगों को सावधान रहने की हिदायत दी है. आईएमडी के मुताबिक इस तरह के मौसम में थोड़ी सी भी लापरवाही लोगों को बीमार कर सकती है. ऐसे में लोगों को अब गर्म कपड़े पहनने की आवश्यकता है. अगर आपने सतर्कता नहीं बरती तो आप सर्दी-जुकाम के शिकार हो सकते हैं.

कैसा रहा पिछले 24 घंटे का मौसम?

पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे कम तापमान बांदा में रिकॉर्ड किया गया. यहां न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री रहा. फिर बहराइच में 9.4, फुरसतगंज में 9.8, कानपुर और अयोध्या में 10 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. वहीं, अधिकतम तापमान की बात करें तो बांदा में मिनिमम टेंपरेचर के साथ-साथ मैक्सिम टेंपरेचर भी सबसे ज्यादा रहा. यहां अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. फिर झांसी में 30, आगरा में 29.8, हमीरपुर में 29.4 और प्रयागराज में 28.4 अधिकतम तापमान पाया गया.