प्रॉपर्टी डील के बहाने से बुलाया, निर्वस्त्र कर बनाया वीडियो… मुरादाबाद में हनीट्रैप गैंग बेनकाब, 6 अरेस्ट
मुरादाबाद में हनीट्रैप गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है. यह गिरोह प्रॉपर्टी डीलर को फंसाकर अश्लील वीडियो बनाता और फिर 3 लाख रुपये की फिरौती मांगता था. पुलिस ने तीन महिलाओं सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पीड़ित को सुनसान जगह बुलाकर अश्लील वीडियो बनाए थे.
मुरादाबाद में थाना सिविल लाइंस पुलिस ने एक शातिर हनीट्रैप गिरोह का भंडाफोड़ किया है. यह गैंग भोले-भले लोगों को अपने जाल में फंसाकर उनसे मोटी रकम वसूलता था. पुलिस ने तीन मुस्लिम महिलाओं सहित कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि जल्दी मालदार बनने के लिए गिरोह ने यह पूरी साजिश रची थी.
दरअसल यह पूरी कार्रवाई रामगंगा कॉलोनी की निवासी सुचिता मेहरा की शिकायत पर की गई है. सुचिता के पति, जो पेशे से प्रॉपर्टी डीलर हैं, उन्हें इस गिरोह ने अपनी साजिश का शिकार बनाया था. आरोपियों ने प्रॉपर्टी डील के बहाने पीड़ित को सुनसान जगह बुलाकर उनके अश्लील वीडियो बनाए और फिर 3 लाख की फिरौती मांगनी शुरू कर दी थी.
पुलिस ने जाल बिछाकर गैंग को रंगे हाथ पकड़ा
पुलिस ने शिकायत मिलते ही मामले की गंभीरता को देखते हुए जाल बिछाया और ब्लैकमेलिंग के इस धंधे में शामिल शीबा उर्फ सानिया, निशा, मुस्कान और उनके साथी अरमान, जावेद व वसीम को रांगे हाथों गिरफ्तार किया. पुलिस ने आरोपियों के के कब्जे से पीड़ित से वसूले गए 20,000 रुपये रकम और वारदात में इस्तेमाल मोबाइल भी बरामद हुआ है.
घटनाक्रम की शुरुआत नवंबर 2025 में हुई थी, जब मुख्य आरोपी महिला शीबा ने विकास मेहरा से संपर्क साधा और खुद को प्रॉपर्टी का जानकार बताते हुए बड़ी डील्स का लालच दिया था. 24 फरवरी को शीबा ने प्रॉपर्टी डीलर को एक मकान दिखाने के बहाने जिगर कॉलोनी बुलाया और वहां से ‘चक्कर की मिलक’ इलाके एक दोमंजिला मकान में ले गई थी.
जबरन कपड़े उतरवा, बना लिए थे अश्लील वीडियो
इस बीच वहां पहले से घात लगाए बैठे उसके पुरुष साथियों ने विकास पर हमला कर दिया. मारपीट करने के बाद आरोपियों ने जबरन विकास के कपड़े उतरवाए और शीबा के साथ उनकी अश्लील क्लिप बना ली थी. इसी वीडियो के आधार पर ₹3 लाख की मांग की गई और पैसे न देने पर वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी गई थी.
मुरादाबाद के पुलिस अधीक्षक नगर कुमार रणविजय सिंह ने आरोपियों ने एक प्रॉपर्टी डीलर को झांसे में लेकर न केवल उनके साथ मारपीट की और निर्वस्त्र कर वीडियो बनाया, बल्कि ₹3 लाख की मोटी फिरौती की भी मांग की थी. पुलिस ने छह सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है,जिनमें तीन महिलाएं शीबा, निशा और मुस्कान शामिल हैं, सभी को जेल भेजा जा रहा है.
