लव ट्रायंगल का राज खुला तो प्रेमिका बनी कातिल, नए प्रेमी संग की पुराने की निर्मम हत्या

मुजफ्फरनगर में एक खौफनाक प्रेम कहानी सामने आई है. प्रेमिका ने अपने दूसरे आशिक के साथ मिलकर अपने पहले प्रेमी की निर्मम हत्या कर दी. दोनों ने पहले उसको घर बुलाया और गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया. इसके बाद फिर शव को कंबल में लपेटकर नाले में फेंक दिया.

लव ट्रायंगल में खूनी खेल (प्रतीकात्मत तस्वीर)

मुजफ्फरनगर में एक कातिल प्रेमिका के प्यार की खौफनाक कहानी सामने आई है. एक प्रेमिका दो आशिकों से प्यार करती थी, इस बीच जब लव ट्रायंगल का राज खुला तो उसने पुराने प्रेमी को मौत के घाट उतार दिया. कातिल प्रेमिका ने खूनी इश्क की ये दास्तान अपने दूसरे आशिक के साथ मिलकर रची थी. पुलिस ने 24 घंटे के अंदर इसका खुलासा किया है.

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि 1 फरवरी को एक युवक की डेड बॉडी मिली थी. शव की पहचान जीवन उर्फ संजीव के रूप में हुई, जो हरी नगर पुरकाजी का रहने वाला था. पुलिस ने 24 घंटे के अंदर इस घटना का पर्दाफाश कर दिया. इसमें दो लोग गिरफ्तार किए, जिसमें एक महिला सोनिया है, दूसरा उसका प्रेमी सादिक है, दोनों ने मिलकर हत्या की थी.

कातिल प्रेमी-प्रेमिका ने अपना जुर्म कबूला

कातिल प्रेमी-प्रेमिका ने अपना जुर्म कबूल भी कर लिया है. पूछताछ में कातिल प्रेमिका सोनिया ने बताया कि उसका ससुराल हरसोली गांव में है जहां पर सादिक से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था. सादिक गोवा में रहकर सिलाई का काम करता था. साथ ही सोनिया ने बताया कि शादी से पहले उसका पहला प्रेम प्रसंग मृतक युवक मउर्फ जीवन से भी था.

सोनिया ने बताया कि सादिक को संजीव के बारे में भनक लग गई थी, जिसपर उसने गोवा से लौटने पर हत्या करने की साजिश रची थी. जब सादिक गोवा से लौटा तो दोनों ने मिलकर संजीब को मिलने के लिए अपने घर बुलाया. सोनिया जब इसको लेकर घर में घुसी तो छुपा हुआ सादिक उसको पकड़कर रस्सी से गला घोंट दिया.

शव को कंबल में लपेटकर नाले में लगाय ठिकाने

साजिश के तहत शनिवार शाम प्रेमिका सोनिया ने संजीव को अपने किराए के मकान पर बुलाया था जहां पहले से ही सादिक भी मौजूद था. दोनों ने मिलकर संजीव की पहले गला घोट का निर्मम हत्या की और फिर उसके शव को कंबल में लपेटकर पास ही स्थित नाले में ठिकाने लगा दिया था. पुलिस ने जब से जांच पड़ताल की तो 24 घंटे के अंदर मामले का खुलासा हो गया.

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि मामले की जांच के लिए दो टीम बनाई गई थी. एसपी सिटी के पर्यवेक्षण में और सीओ मंडी राजू साव और इंस्पेक्टर बृजेश शर्मा की टीम ने 24 घंटे के अंदर इस घटना का पर्दाफाश किया. पुलिस ने हत्यारन प्रेमिका ओर उसके दूसरे प्रेमी सादिक को गिरफ्तार किया, दोनों के कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है.