वाराणसी में फिर सेक्स रैकेट का खुलासा, पुलिस रेड में 3 युवती समेत 4 गिरफ्तार; गेस्ट हाउस था अड्डा

वाराणसी में एक बार फिर से सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है. गेस्ट हाउस में देह व्यापार धंधा चल रहा था. SOG-2 टीम ने गेस्ट हाउस पर छापा मारकर 3 युवतियों और एक ग्राहक को आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार किया.

वाराणसी में एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ Image Credit:

वाराणसी में एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है. गेस्ट हाउस में देह व्यापार धंधा चल रहा था. SOG-2 टीम ने गेस्ट हाउस पर छापा मारकर 3 युवतियों और एक ग्राहक को आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार किया. इससे पहले ACP अपूर्व पांडेय के नेतृत्व में SOG-2 टीम ने स्पा सेंटरों की आड़ में देह व्यापार चलाने का भंडाफोड़ किया था.

मामला त्रिदेव मंदिर के सामने स्थित विजय लक्ष्मी गेस्ट हाउस का है. पुलिस को सीपी संवाद हेल्पलाइन नंबर 9670705555 पर गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट संचालित होने की गुप्त सूचना मिली थी. इसी के आधार पर पुलिस ने एसओजी-2 टीम के साथ छापेमारी की गई, और बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया गया.

एक कमरे से तीन युवतियों और एक ग्राहक मिले

पुलिस ने गेस्ट हाउस के एक कमरे से तीन युवतियों और एक ग्राहक को आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार किया है. छापेमारी के दौरान कमरे से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है. जिससे यह पुष्टि हुई कि गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट संचालित किया जा रहा था. पुलिस गिरफ्तार सभी आरोपियों पुछताछ में जुटी है. साथ ही होटल संचालक से पूछताछ जारी है.

वाराणसी में इससे पहले रिहायशी इलाकों में स्पा सेंटरों की आड़ में देह व्यापार चलाने का भंडाफोड़ हुआ था. पुलिस ने बुधवार की रात कैंट थाना क्षेत्र के मकबूल आलम रोड पर स्थित एक स्पा सेंटर पर छापा मारा. मौके से स्पा सेंटर की मालकिन समेत चार को गिरफ्तार किया गया था. अब तक 16 स्पा सेंटर्स सील किए गए जबकि 100 से ज्यादा लोगों की गिरफ्तारी हुई है.ॉ

देह व्यापार पर लगाम लगाने के लिए SOG-2 का गठन

देह व्यापार सहित कई अवैध और गैर कानूनी कारोबार के ख़िलाफ वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट ने 27 जुलाई 2025 को एसओजी -2 का गठन किया. एडीसीपी टी सर्वनन इसके चीफ बनाए गए. एसओजी -2 ने देह व्यापार को एक चुनौती के रूप में लेते हुए लगातार छापेमारी करते हुए प्रभावी कार्रवाई की. साथ ही दर्जन भर लोगों को गिरफ्तार किया.