मुरादाबाद में डबल मर्डर, 24 हजार के विवाद में पति-पत्नी की बेरहमी से हत्या; चाकू से रेत दी गर्दन

मुरादाबाद में 24,000 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक दंपति की निर्मम हत्या कर दी. आरोपियों ने बच्चों के सामने ही उसके माता-पिता की गर्दन काट डाली, घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस मौके पर पहुंची, साक्ष्य जुटाए और आरोपियों की तलाश तेज कर दी है. एसएसपी ने बताया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

मुरादाबाद डबल मर्डर: प्रॉपर्टी विवाद में पति-पत्नी की बेरहमी से हत्या Image Credit:

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसने मानवीय संवेदनाओं को झकझोर कर रख दिया है. सिविल लाइन थाना के ‘चक्कर की मिलक’ इलाके में सोमवार रात एक दंपति की उनके ही घर में घुसकर बेरहमी से हत्या कर दी गई है. हत्याकांड तब और भी वीभत्स हो गया जब मासूम बच्चों ने सामने माता-पिता को तड़पते देखा है.

जानकारी के मुताबिक, शोर सुनकर जब बच्चों की दादी (रानी) मौके पर पहुेचीं है, तो वहाे का मंजर देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई है. महज 24 हजार रुपये के लेनदेन और मकान की रजिस्ट्री के मामूली विवाद में आरोपियों ने चाकू और धारदार हथियारों से हमला कर पति-पत्नी की गर्दनें काट दीं और पेट में चाकुओं से गोदकर उन्हें मौत के घाट उतार दिया.

पूरे इलाके में हड़कंप, मौके पहुंचे कई वरिष्ठ अधिकारी

घटना की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और दहशत का माहौल बन हो गया है. डबल मर्डर की सूचना मिलते ही घटना स्थल पर डीआईजी, मुरादाबाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुरादाबाद पुलिस अधीक्षक नगर, सीओ सिविल लाइंस, थाना प्रभारी सिविल लाइंस, फॉरेंसिक टीम सहित भारी पुलिस बल पहुंचा है. और घटनास्थल का जायजा लिया.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) सतपाल अंतिल समेत तमाम आला अधिकारियों ने भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल का दौरा किया है. शुरुआती जांच में पता चला हमलावर मृतकों के परिचित थे और रंजिश के चलते इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया गया है. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर फरार आरोपियों की तलाश में दबिश देना शुरू कर दिया है.

पैसे के लेनदेन, कमरे की रजिस्ट्री को लेकर थी तनातनी

पति-पत्नी की इस खौफनाक हत्या की जड़ें पिछले कुछ समय से चल रहे आपसी विवाद में छिपी थीं. मृतक दंपति और आरोपी फहीम के बीच 24 हजार रुपये के लेनदेन और एक कमरे की रजिस्ट्री को लेकर तनातनी चल रही थी. प्रत्यक्षदर्शी और मृतक की मां रानी के बाताया, रमजान के महीने से ही इनके बीच विवाद गहरा गया था, मारपीट और पुलिस केस हो चुका था.

उन्होंने बताया कि आरोपी फहीम जमीन के कारोबार से जुड़ा है और वह लगातार दंपति पर दबाव बना रहा था. एक दिन पहले रात भी आरोपियों ने घर के बाहर गाली-गलौज की थी, जिसके बाद 112 नंबर पर पुलिस बुलाई गई. बाद में मामला शांत हो गया था. सोमवार को परिवार घर के भीतर आराम कर रहा था, तभी मौका पाकर हमलावरों ने हत्या क अंजाम दिया.

सीने और पेट में चाकू घोंपा, दोनों की गर्दन काट दीं

वारदात के वक्त घर में मौजूद मासूम बच्चों की चीखें आज भी मोहल्ले में गूंज रही हैं. बच्चों की दादी ने बताया कि हमलावर जबरन घर में घुसे थे. जैसे ही उनके बेटे ने बचाव के लिए दरवाजा बंद करने की कोशिश की थी, तभी आरोपियों ने उसे धक्का देकर गिरा दिया और सीने, पेट में चाकू घोंप दिए है. आरोपी ने इतनी बेरहमी दिखाई कि दोनों की गर्दन काट दीं.

मौके पर पहुंचे एसएसपी ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाए हैं और आरोपियों की पहचान सुनिश्चित की जा रही है. हत्या में इस्तेमाल हथियार की बरामदगी और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं. जल्द ही दोषियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके.

Follow Us