हिन्दी News9 ಕನ್ನಡ తెలుగు मराठी ગુજરાતી বাংলা ਪੰਜਾਬੀ தமிழ் മലയാളം मनी9

Alok Nigam

आलोक निगम टीवी9 भारतवर्ष में बांदा से रिपोर्टर हैं. बांदा के सर्वोदय नगर चिल्ला रोड के रहने वाले आलोक निगम ने बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया और साल 2000 में पत्रकारिता कर रहे हैं. पूर्व में वह दैनिक पंजाब केसरी दिल्ली में संवाददाता रहे. इस अखबार में रहते हुए वह 10 वर्ष तक मान्यता प्राप्त पत्रकार भी रहे हैं. सन 2012 में उन्होंने IBN7 न्यूज़ के साथ काम किया और TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़े हैं.

Read More
Alok Nigam

बांदा में अपनी शादी से ठीक पहले स्मार्ट मीटर से बिजली कटने और बढ़े हुए बिल से परेशान दूल्हे ने बारातियों संग बैंड-बाजे को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर अनोखा विरोध प्रदर्शन किया. उसने कहा कि बिजली के बिना दुल्हन को घर लाना मुश्किल है. यह समस्या पूरे जिले में व्याप्त है.

उत्तर प्रदेश के बांदा में एक लुटेरी दुल्हन का मामला सामने आया है. बीते 19 फरवरी को शादी के बाद एक महीने में ही वह नगदी और जेवर लेकर फरार हो गई है. डॉक्टर पति की शिकायत पर पुलिस ने लुटेरी दुल्हन, उसके BF सहित तीन पर मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस प्रेम प्रसंग एंगल से जांच कर आरोपियों की तलाश में जुटी है.

बांदा में एक तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से 16 वर्षीय छात्र की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि उसका भाई मामूली रूप से घायल हो गया. वहीं, संतकबीरनगर में एक कार डिवाइडर से जा टकराई, इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. संतकबीरनगर में डिवाइडरों पर रिफ्लेक्टर न होने से दुर्घटनाएं हुई है.

बांदा मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर विनीत सिंह पर एक बच्ची का गलत इलाज करने का आरोप लगा है. इसके चलते बच्ची का एक पैर काटना पड़ा. बच्ची अब जिंदगी भर के लिए अपाहिज हो गई है. फिलहाल, यह मामला जिलाधिकारी कार्यालय के संज्ञान में आ चुका है.

बांदा में हनुमान कथा करने पहुंचे पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कई बड़े बयान दिए. उन्होंने हिंदुओं से कम से कम 4 बच्चे पैदा कर जनसंख्या बढ़ाने का आह्वान किया, नहीं तो 'बांग्लादेश' जैसी स्थिति की चेतावनी दी. साथ ही हरिद्वार में 'हर की पौड़ी' पर मुसलमानों की एंट्री को लेकर भी बेबाक टिप्पणी की है.

उत्तर प्रदेश के बांदा में तीन वर्षीय बच्ची के साथ रेप एवं मर्डर के मामले में आरोपी को फांसी की सजा हुई है. कोर्ट ने महज तीन महीने चली सुनवाई में आरोपी को मृत्युदंड दिया है. कोर्ट ने मामले को जघन्य करार देते हुए आरोपी को कोई रियायत देने से मना कर दिया. पुलिस ने भी इस मामले की गंभीरता को देखते हुए न्यूनतम समय में जांच पूरी की थी.

उत्तर प्रदेश में बांदा पुलिस ने नागपुर (महाराष्ट्र) की चार लुटेरी महिलाओं की गैंग का खुलासा किया है. इस गैंग की महिलाएं ई-रिक्शा में सवार महिला यात्रियों से गहने जेवर आदि लूटती थीं. पुलिस ने इनके पास से चोरी के गहने और नकदी बरामद की है. इन सभी लुटेरी महिलाओं को अरेस्ट कर पुलिस ने जेल भेज दिया है.

उत्तर प्रदेश के बांदा में एक महिला और उसके तीन बच्चों की संदिग्ध परिस्थितियों में नहर में डूबने से मौत हो गई. पति अखिलेश पर पत्नी रीना के चरित्र पर सवाल उठाने और झगड़े के बाद बच्चों सहित नहर में कूदने के लिए उकसाने का आरोप है. पुलिस ने अखिलेश को हिरासत में लिया है और मामले की जांच कर रही है.