उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती में एक मां और उसकी एक साल की मासूम बेटी का शव तालाब में मिलने से हड़कंप मच गया है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. मामला हादसा, खुदकुशी या फिर साजिश का है, इसकी पड़ताल की जा रही है. महिला के मानसिक रूप से कमजोर होने की बात सामने आई है.
श्रावस्ती में एक पुलिसकर्मी पर 16 वर्षीय छात्रा को प्रेमजाल में फंसाने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगा है. छात्रा ने इससे आहत होकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने अब आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही उसे एसपी ने निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं.
उत्तर प्रदेश के छोटे से जिले के एक लाल ने खेल की दुनिया में वो मुकाम हासिल किया है, जिस पर आज पूरा देश नाज कर रहा है. श्रावस्ती के आशुतोष त्रिपाठी 'सत्यम' ने एशिया कप ताइक्वांडो चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक (Gold Medal) जीतकर इतिहास रच दिया है. उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंच पर तिरंगा लहराकर पूरे देश का मान बढ़ाया है.
सोशल मीडिया रील्स का जुनून कैसे परिवारों को तोड़ रहा है, इसका एक चौंकाने वाला मामला श्रावस्ती से सामने आया है. इंस्टाग्राम पर रील बनाने से पति के टोकने पर पत्नी नाराज़ होकर अपने तीन बच्चों और पति को छोड़कर प्रेमी संग फरार हो गई. वह घर से नगदी और जेवर भी ले गई.
श्रावस्ती में भारत-नेपाल सीमा पर एक गंभीर मामला सामने आया है. दशकों से रह रहे एक भारतीय परिवार को बेघर कर दिया गया, ताकि एक नेपाली नागरिक को अवैध कब्ज़ा दिलाया जा सके. आरोप है कि लेखपाल और कानूनगो ने भ्रष्टाचार कर यह खेल रचा है, जिससे देश की सुरक्षा भी दांव पर है.
नेपाल के नए नियम के बाद श्रावस्ती सहित सीमावर्ती क्षेत्रों में चौकसी बढ़ा दी गई है. सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड में है. क्षेत्रों में गहन जांच, संयुक्त पेट्रोलिंग और दस्तावेज़ों की अनिवार्यता मजबूत की गई है. इसके अलावा, मुख्य मार्गों, पगडंडियों और जंगलों पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है.
श्रावस्ती में एक महिला को प्रेम जाल में फंसाकर इरफान ने रेप किया, फिर नशीला पदार्थ खिलाकर गर्भपात कराया और धर्मांतरण के लिए ब्लैकमेल किया. पीड़िता ने पुलिस में शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. अब पीड़िता ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है. इस शर्मनाक घटना ने पुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल उठाए हैं.
गोरखपुर, गोंडा, देवरिया, प्रयागराज, लखनऊ समेत यूपी के कई जिलों में पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ नजर आ रही है. हालांकि, प्रशासन का कहना है कि प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है, लेकिन इसके बावजूद लोग पैनिग बाइंग में लगे हुए हैं.