पहले घर में मचाई लूट, फिर बेटे के सामने ही बाप को डकैतों ने मार डाला, दूसरे कमरे में सो रही बहू को पता भी नहीं चला
श्रावस्ती में 4 असलहा धारी डकैतों ने डकैती की नीयत से एक घर पर धावा बोल दिया. घर में रखा सारा सामान लूट लिया. जब घर के मुखिया ने इसका विरोध किया तो उन्हें डकैतों ने बेटे के सामने ही मौत के घात उतार दिया. हालांकि, इस मामले में पुलिस को बहू की भूमिका संदिग्ध लग रही है.
श्रावस्ती में एक घर पर डकैतों ने धावा बोल दिया. पहले तो जेवर और नगदी लूटी. फिर घर के एक सदस्य पर धारदार हथियार से वार कर उसकी हत्या कर दी. यह थाना हरदत्तनगर गीरन्त के भजोरे पुरवा गांव की है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.
दरअसल, नेम राज पाठक के घर चार असलहा धारी डकैतों ने डकैती की नीयत से धावा बोल दिया. घर में रखा सारा सामान लूट लिया. जब नेम राज ने इसका विरोध किया तो उसको डकैतों ने धारदार हथियार से मौत के घाट उतार दिया. इस बीच जब नेमराज पाठक ने डकैती का विरोध किया तो उनपर धारदार हथियार से डकैत वार करने लगे.
नेमराज पर वार होते देख उनका मंदबुद्धि बेटा अपने पिता को बचाने पहुंचा. डकैतों ने उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया. इन सबके बीच डकैत घटना को अंजाम देकर चले गए और दूसरे कमरे में सो रही बहू को कुछ पता ही नहीं चला. इस बीच बहू की जब आंख खुली तो उसने पाया कि घर में ससुर की लाश पड़ी है और पति गंभीर रूप घायल है.
बहू लक्ष्मी का बयान संदिग्ध
लक्ष्मी के शोर मचाने पर ग्रामीण जब नेमराज के घर पहुंचे तो नजारा देख सन्न रह गए. ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. फिलहाल, पुलिस हर एंगल पर घटना की जांच कर रही है. उसे लक्ष्मी के बयानों में संदिग्धता नजर आ रही है.
लक्ष्मी का का कहना है कि जब वह सो रही थी तो डकैतों ने इस घटना को अंजाम दिया. डकैतों ने जब उसके घर पर धावा बोला तो वह डर के मारे बेड के नीचे घुस गई थी. हालांकि, दबी जुबानों में ग्रामीण इस घटना के पीछे प्रेम प्रसंग होने की बात कह रहे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि नेमराज सीधे-सादे व्यक्ति थे.
पुलिस ने क्या बताया?
पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने बताया कि यहां लूट की घटना को अंजाम दिया गया है. फिर नेम राज नाम के व्यक्ति की निर्माम हत्या कर दी गई. मामले को सुलझाने के लिए 2 टीम लगाई गई है. हर संभावित एंगल पर जांच की जा रही है. जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा
