हिन्दी News9 ಕನ್ನಡ తెలుగు मराठी ગુજરાતી বাংলা ਪੰਜਾਬੀ தமிழ் മലയാളം मनी9

Anuj Kaushik

अनुज कौशिक, जालौन जनपद के रहने वाले हैं. 2005 में पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण से की, जिसके बाद P7 NEWS, FOCUS NEWS, NEWS WORLD INDIA, NEWS NATION, NATIONAL VOICE, REPUBLIC भारत, राजस्थान पत्रिका, दैनिक भास्कर, INDIA TV, ANI में काम किया. अभी TV9 भारतवर्ष में संवाददाता के रूप में कार्यरत हूं.

Read More
Anuj Kaushik

जालौन के कोंच तहसील में एक लेखपाल और अधिवक्ता के बीच जमकर विवाद हुआ. अधिवक्ता ने लेखपाल पर सुविधा शुल्क मांगने, मारपीट करने और रुपये निकालने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. वहीं, लेखपाल ने आरोपों को निराधार बताया है. पुलिस जांच कर रही है.

जालौन पुलिस ने 3 महीने बाद बहुचर्चित विजेंद्र मोर हत्याकांड का खुलासा किया है. 50 हजार के इनामी आरोपी और उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया है. अपहरण के बाद विजेंद्र की हत्या कर शव को जला दिया गया था. प्रेम संबंध और ₹5 करोड़ का जमीन विवाद हत्या का मुख्य कारण बताया जा रहा है.

जालौन की उरई नगर पालिका में बुधवार को हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ. जांच समिति से हटाए गए IAS रिंकू सिंह राही कार्यालय पहुंचे और EO से अभिलेख मांगे. ईओ ने संशोधित आदेश का हवाला देते हुए आपत्ति जताई, जिसके बाद दोनों अधिकारियों के बीच तीखी बहस हुई. पालिका परिसर का माहौल तनावपूर्ण हो गया.

झांसी में ड्राईफ्रूट कारोबारी के मुंशी से ₹24.9 लाख की लूट मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. जालौन पुलिस के तीन सिपाहियों को इस वारदात में शामिल पाए जाने पर गिरफ्तार किया गया है. एसपी जालौन ने तीनों सिपाहियों को सस्पेंड कर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं. झांसी पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इन्हें पकड़ा और आगे की जांच जारी है.

जालौन के SDM रिंकू सिंह राही का तबादला ब्लॉक प्रमुख से विवाद के बाद हुआ है. अब राकेश कुमार सोनी नए एसडीएम बने हैं. रिंकू राही पर बीजेपी ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन ने कोल्ड स्टोरेज निरीक्षण के दौरान थप्पड़ मारने और दुर्व्यवहार का आरोप लगाया था. जिलाधिकारी ने उन्हें तत्काल प्रभाव से कार्यभार बदलने के निर्देश दिए हैं.

जालौन की उरई कोतवाली में ड्यूटी के दौरान एक महिला सिपाही और मुंशी के रोमांस का वीडियो वायरल हो गया है. इस घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मचा है. पुलिस अधीक्षक ने तत्काल संज्ञान लेते हुए मुंशी को निलंबित कर दिया है, जबकि महिला सिपाही के खिलाफ विभागीय जांच जारी है.

जालौन में यात्रियों से भरी एक प्राइवेट बस के पलटने से बड़ा हादसा हो गया. इस घटना में दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए. हादसा तेज रफ्तार और हेल्पर द्वारा बस चलाने की लापरवाही के कारण हुआ. बस संचालक पर यात्रियों की जान से खिलवाड़ का आरोप लगा है. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि सनातन धर्म में गाय को माता का दर्जा प्राप्त है. इसलिए सरकार को गाय को पशु सूची से हटाकर 'गौमाता' घोषित करना चाहिए. साथ ही 'नकली हिंदुओं' से सनातन धर्म को खतरे की बात कही. उन्होंने गौहत्या रोकने के लिए समाज से एकजुट होने का आह्वान किया.