सीएम योगी का चुनावी दांव, विधायकों के क्षेत्र में होंगे 5-5 करोड़ के विकास कार्य, एक हफ्ते के अंदर मांगा गया प्रस्ताव

सीएम योगी आदित्यनाथ ने पार्टी के विधायकों से उनके क्षेत्र में जरूरी विकास कार्य के लिए पांच-पाच करोड़ रुपये का प्रस्ताव मांगा है. विधायकों को यह प्रस्ताव एक हफ्ते के भीतर मुख्यमंत्री कार्यालय भेजना होगा. साथ ही डीएम को भी विधायकों के इन प्रस्तावों की जांच कर तत्काल प्रभाव से धनराशि जारी करने का निर्देश दे दिया गया है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)

साल 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं, उससे पहले योगी सरकार योजनाओं और विकास कार्यों के जरिए चुनावी बिसात बिछाने में जुटी हुई है. इसी कड़ी में सीएम योगी आदित्यनाथ ने पार्टी के विधायकों से उनके क्षेत्र में जरूरी विकास कार्य के लिए पांच-पाच करोड़ रुपये का प्रस्ताव मांगा है. प्रदेश के असेंबली चुनाव में अब साल भर का वक्त बचा है, ऐसे में सरकार का ये कदम बेहद अहम माना जा रहा है.

एक हफ्ते के भीतर सीएम कार्यालय भेजना होगा प्रस्ताव

विधायकों को यह प्रस्ताव एक हफ्ते के भीतर मुख्यमंत्री कार्यालय भेजना होगा. साथ ही डीएम को भी विधायकों के इन प्रस्तावों की जांच कर तत्काल प्रभाव से धनराशि जारी करने का निर्देश दे दिया गया है. इसको लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार यानी 09 मार्च को बीजेपी के विधायकों और एमएलसी से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए संवाद कर रहे थे. उनसे विकास कार्यों की प्रस्ताव देने और उसकी निगरानी का भी निर्देश दिया.

दे सकते हैं जनता की हित से जुड़े हुए प्रस्ताव

30 मिनट की बातचीत के बाद सीएम योगी ने विधायकों से अपने-अपने क्षेत्र में रहकर जनता की समस्याओं को सुलझाने और विकास कार्यों की निगरानी करने का निर्देश दिया है. साथ ही कहा कि विधायक अपने क्षेत्र जरूरत के मुताबिक ऐसे सभी काम कराने के लिए भी प्रस्ताव दे सकते हैं, जिससे जनता के हित जुड़ हुए हैं. इस बैठक में विधायकों के अलावा भी जिलों के कमिश्नर, डीएम और मुख्य विकास अधिकारी भी शामिल हुए.

इन कामों के लिए तत्काल जारी होगी धनराशि

सीएम योगी आदित्यनाथ ने विधायकों से कहा कि वे अपने क्षेत्र में सड़क निर्माण, बारात घर, कम्यूनिटी सेंटर, पुल, कन्वेंशन सेंटर, सड़कों पर स्ट्रीट लाइट लगवाने, शौचालय के अलावा तहसील, जिला और हाईकोर्ट में अधिवक्ताओं के चेंबर तक बनाने का प्रस्ताव दिया जा सकता है. इनके लिए तत्काल धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी. ताकि समय रहते प्रस्तावित विकास कार्य कराया जा सके.

Follow Us