SP केके विश्नोई ने CM योगी को दिया शादी का कार्ड, IPS अंशिका वर्मा के साथ लेंगे सात फेरे

आईपीएस केके विश्नोई अपने माता-पिता के साथ गोरखनाथ मंदिर के मठ पहुंचे. इस दौरान उन्होंने सीएम योगी से मुलाकात कर उन्हें अपनी शादी का न्योता दिया और आशीर्वाद लिया. इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने उन्हें वैवाहिक जीवन की अग्रिम शुभकामनाएं भी दीं.

आईपीएस केके विश्नोई ने दिया सीएम योगी को शादी को न्योता

संभल में तैनात आईपीएस ऑफिसर केके विश्नोई ने गोरखनाथ मंदिर मठ पहुंचकर सीएम योगी से मुलाकात की. इस दौरान केके बिश्नोई के माता-पिता भी साथ मौजूद थे. सीएम योगी के साथ मुलाकात के दौरान केके विश्नोई ने उन्हें अपनी शादी का न्योता भी दिया.संभल के एसपी एसपी केके विश्नोई और बरेली में तैनात आईपीएस अंशिका वर्मा 29 मार्च को राजस्थान के बाड़मेर में शादी रचाने जा रहे हैं.

गोरखपुर से दोनों का है खास कनेक्शन

संभल एसपी केके विश्नोई और बरेली में तैनात आईपीएस अंशिका वर्मा की शादी की मुख्य रस्में बाड़मेर में 29 मार्च को होगी. फिर 30 मार्च को को जोधपुर के लारिया रिसॉर्ट में एक भव्य रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा. दोनों का गोरखपुर से एक खास कनेक्शन है. साल 2021 के दौरान जब केके विश्नोई गोरखपुर में एसपी सिटी के पद पर तैनात थे, तो अंशिका वर्मा वहां एसपी के पद पर कार्यरत थीं.

सीएम ने दी केके विश्नोई को वैवाहिक जीवन की अग्रिम शुभकामनाएं

सीएम योगी आदित्यनाथ से गोरखनाथ मंदिर मठ में मुलाकात के दौरान केके विश्नोई के साथ उनकी मां गंगा देवी और पिता सुजाना राम बिश्नोई भी मौजूद थे. इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने दोनों अधिकारियों को वैवाहिक जीवन की अग्रिम शुभकामनाएं भी दीं. आईपीएस केके विश्नोई को सीएम योगी के करीबी और करीबी और भरोसेमंद अफसरों में गिना जाता है. इसके पीछे की वजह उनका गोरखपुर में बिताया गया 29 महीने का कार्यकाल बताया जाता है.

राजस्थान में होंगे सारे वैवाहिक कार्यक्रम

आईपीएस केके विश्नोई और अंशिका वर्मा का सभी वैवाहिक कार्यक्रम राजस्थान में संपन्न होंगे. 29 मार्च को शादी की रस्मों के दौरान सिर्फ परिवार के करिबियों को बुलाया गया है. हालांकि, 30 मार्च को जोधपुर के लारिया रिसॉर्ट में रिसेप्शन में अन्य मेहमानों को बुलाया गया है. संभल और बरेली पुलिस महकमे में दोनो की शादी को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है.